Home bollywood जानिए करण जौहर, आमिर खान के साथ क्यों नहीं करते काम

जानिए करण जौहर, आमिर खान के साथ क्यों नहीं करते काम

Aamir khan and karan johar

बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद हर ‘खान’ के साथ काम कर चुके हैं, यहां तक ​​कि उनके ‘खानज’ में पाकिस्तान के फवाद खान भी शामिल हैं, लेकिन वह अभी तक बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान के साथ काम नहीं कर पाए । इंडिया टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार एक प्रोग्राम के दौरान करण जौहर ने आमिर खान के साथ अब तक काम न करने की वजह बताई।
जरा इसे भी पढ़ें : सस्पेंस खत्म बाहूबली की हीरोइन होगी यह फेमस अभिनेत्री

करण जौहर का कहना था कि ‘वे निर्देशक नहीं बनना चाहता जो आमिर खान को खराब फिल्म का ऑफर करें, काफी नर्वस हूँ’। उन्होंने कहा कि मैं अभी तक लगान, रंग दे बसंती और लगे रहो जैसी फिल्में नहीं बना पाया, आमिर खान सिनेमा के सबसे समझदार दिमाग के मालिक हैं। इसकी एक मिसाल ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल है’। करण जौहर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों की तुलना की।
जरा इसे भी पढ़ें : हम एक धोखेबाज व्यक्ति के चरित्र को पेश कर रहे हैं

उन्होंने बताया कि ‘मैंने पॉप कल्चर के लिए जरूर काम किया, लेकिन मैं नहीं समझता कि अब तक सिनेमा को वह सर्वश्रेष्ठ फिल्म दे पाया हूँ जो देना चाहिए’। उन्होंने यह भी बताया कि एक निर्देशक को फिल्म ऐसी बनानी चाहिए जो कि स्क्रिप्ट शीर्ष रहे जैसे फिल्म ‘बाहूबली’ थी। कास्ट को महत्व देने के बजाय स्क्रिप्ट को महत्व देना चाहिए। उम्मीद है कि करण जौहर और आमिर खान बहुत जल्द किसी फिल्म में एक साथ काम करते नजर आएंगे।
जरा इसे भी पढ़ें : करण जौहर के जुड़वां बच्चो की तस्वीर वायरल, आप भी देखे