Home Uttarakhand Dehradun पूर्व सैनिकों के समग्र विकास के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे...

पूर्व सैनिकों के समग्र विकास के लिए अनेकों कार्य किए जा रहे है : गणेश जोशी

Work is being done for the development of ex-servicemen
वीरांगनाओं को सम्मानित करते मंत्री जोशी।

Work is being done for the development of ex-servicemen

पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछवादून के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री जोशी

देहरादून। Work is being done for the development of ex-servicemen सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के सेलाकुई में पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछवादून द्वारा आयोजित चतुर्थ स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कार्यक्रम उपस्थित पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर भी उपस्थित रहे।

मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा प्रदेश में शहीद द्वार/स्मारकों के निर्माण कार्य अब सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है।

पहले यह संस्कृति विभाग के माध्यम से कराया जाता था। मंत्री जोशी ने कहा वीरता चक्र श्रृंखला से अलंकृत सैनिकों और वीर नारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है जिसके लिए मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने का भी फैसला लिया गया है : Ganesh joshi

मंत्री जोशी ने कहा राज्य सरकार ने सैनिकों या उनके आश्रितों को मिलने वाली अनुदान राशि बढ़ाने से लेकर शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार के अधीन आने वाली नौकरियों में वरीयता के आधार पर नियुक्ति देने का भी फैसला लिया गया है।

सैनिकों पूर्व सैनिकों के समग्र विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कार्य किए जा रहे है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के कुशल मार्गदर्शन के अनुरूप राज्य में पांचवें धाम के रूप में देहरादून में एक भव्य ‘सैन्य धाम‘ का निर्माण किया जा रहा है,जिसका निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

मंत्री जोशी ने कहा अक्टूबर माह के अंत तक सैन्य धाम बनकर तैयार हो जाएगा। मंत्री ने कहा यह सैन्य धाम सभी उन वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए, तिरंगे की शान एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।

मंत्री ने कहा यह सैन्य धाम आने वाली अनेकों पीढ़ियों के लिए राष्ट्र आराधना के एक दिव्य प्रेरणा पुंज के रूप में कार्य करेगा। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कार्यक्रम में वीर नारियों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर समिति अध्यक्ष निरंजन सिंह चौहान, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर,कैलाश पंत, सचिव कैप्टन सूर्य बहादुर राणा, उपाध्यक्ष खड़ग सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुसाईं, ब्रिगेडियर संदीप, कर्नल आर.एस. भंडारी, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़े

नए साल पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने नयागांव को दी बड़ी सौगात
मंत्री गणेश जोशी ने किया मसूरी उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
प्रत्येक सैनिक की समस्या मेरी समस्या : राज्यपाल