मुसीबत में फंसे लोगो की मदद करने के लिए गूगल ने पेश की एसओएस की सेवा

SOS

लंदन। गूगल ने दुर्घटनाओं, त्रासदियों और आपात स्थिति में फंसे लोगों के लिए एसओएस अलर्ट नामक एक सेवा शुरू कर दी है जिसमें वर्तमान में चयनित देशों के लोगों को घटना से संबंधित समाचार, मानचित्र और सहायक फोन नंबर प्रदान किए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण सुविधा का उद्देश्य मुसिबत में फंसे लोगों की मदद और उनकी जान बचाने के लिए है जबकि सुविधा के तहत दुर्घटना की जगह मौजूद लोगों के मोबाइल पर फ्री  यह चेतावनी जारी हो जाएगा और यह जानकारी सर्च रिजल्ट के सबसे उपर फीचर्ड दृश्य में प्रदर्शित होंगी।
SOS
घटनास्थल की निकटता के आधार पर रहकर जानकारी और अलर्ट भी जारी किए जाते रहेंगे। गूगल के अनुसार अगर किसी घटना के बाद आप बार-बार उसे सर्च करते हैं तो गूगल समय के अनुसार स्थिति का समय डिस्प्ले करता है। गूगल मैप्स पर संकट से संबंधित एक आइकन बना दिखाई देगा। इसमें ट्रैफिक जाम, सड़कों की कटौती और अन्य स्थानों पर शरण लेने की जानकारी भी दिखाई होती रहेंगी। गूगल ने फिलहाल 12 देशों के लिए यह सेवा शुरू की है जिनमें अमेरिका, जापान, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया, कोलंबिया, भारत और न्यूजीलैंड हैं और यूरोप और ब्रिटेन के लिए इसे बाद में पेश किया जाएगा।
SOS
गूगल एसओएस के अनुसार आम जनता को सुरक्षा जानकारी भी दी जाएगी ताकि वे स्वयं और अपने परिवार की जान बचा सकें। गूगल ने अमेरिकी रेड क्रॉस और संघीय आपातकालीन मैनेजमेंट एजेंसी के सहयोग से यह सेवा डिजाइन की है। गूगल ने कहा है कि अगर दुनिया के अन्य देशों में कोई त्रासदी घटित होती है तो एसओएस सेवा वहाँ भी पेश किया जाएगा।