महिला कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के लिए हर समय तैयार

Mahila Congress
महिला कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए।
Mahila Congress कार्यकर्ता चुनाव के लिए हर समय तैयार

देहरादून। आगामी नगर निगम चुनाव को मद्देनजर रखते हुए देहरादून महानगर Mahila Congress कार्यकर्ताओं की एक बैठक महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन की अध्यक्षता में वार्ड नं0 31 खुड़बुड़ा में आयेाजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव के दृष्टिगत वार्ड की स्थिति पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा एकजुटता से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव के लिए हर समय तैयार रहें तथा पार्टी जिस किसी को भी अपना प्रत्याशी बनायेगी सभी महिला कार्यकर्ता एकजुटता के साथ उसको विजयी बनाने के लिए जुट जायेंगे।

कोई भी जन सुविधा का कार्य नहीं कराया गया

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार की नाकामियों तथा नगर निगम बोर्ड की नाकामियों को जनता के बीच ले जाना है। उन्होंने कहा कि पिछले बोर्ड में भाजपा द्वारा देहरादून शहर में कोई भी जन सुविधा का कार्य नहीं कराया गया सफाई, नाली, पेयजल, विजली सभी क्षेत्रों में देहरादून महानगर की स्थिति बड़ी दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना परचम लहरायेगी।





बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, प्रवक्ता पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, रूचि शर्मा, रमा गौड़, नीलम राणा, सरोज चौधरी, बीना शर्मा, मंजू शर्मा, राजकुमारी, शेफाली मिताली, नैना, सुनीता आचार्य, श्यामा आदि अनेक महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़ें :