Home Uttarakhand Dehradun पीआरडी जवानों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी

पीआरडी जवानों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी

Congress arrive to extend support to PRD personnel

देहरादून। Congress arrive to extend support to PRD personnel कांग्रेस विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने देहरादून स्थित पीआरडी निदेशालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों की 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराने की मांग का समर्थन करते हुए उनकी समस्याओं को जायज बताया।

इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि पीआरडी जवान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जवान प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न सरकारी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नियमित रोजगार और अन्य सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब वह प्रदेश सरकार में मंत्री थे, तब उनके कार्यकाल में पीआरडी जवानों के प्रशिक्षण एवं उनके हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए थे। कांग्रेस हमेशा से जवानों के हितों के प्रति संवेदनशील रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जवानों की मांगों का समर्थन करती है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी जायज मांगों को पूरा करने तथा 365 दिन रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार व बार काउंसिल सदस्य संग्राम पुंडीर आदि मौजूद रहे।

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुकदमा निरस्त करने की मांग
नेता प्रतिपक्ष आर्य व प्रीतम सिंह ने कार्य मंत्रणा समिति से दिया इस्तीफा
प्रीतम सिंह ने उठाया बेलगाम ब्यूरोक्रेसी का मुद्दा , मुख्य सचिव तलब