जब प्रियंका चोपड़ा से प्रोड्यूसर ने कहा तुम्हारी नाक ठीक नहीं है!

Priyanka chopra

नई दिल्ली । एक आम लड़की से विश्व सुंदरी, फिर बॉलीवुड और अब हॉलीवुड का हिस्सा बन चुकी प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग और उनके काम करने की लगन का लोहा आज हिंदुस्तान से लेकर अमेरिका तक में लोग मानते हैं। लेकिन फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत के समय, सुंदरता का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा को भी ‘बॉडी शेमिंग’ का शिकार होना पड़ा। यह खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के टॉक शो ‘द व्यू’ में पहुंचने के बाद किया है। इस शो के दौरान प्रियंका ने बताया कि जब वह फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं, तो एक प्रोडूयूसर ने उनकी नाक बेकार होने की बात कही थी।

Priyanka
इस शो में महिलाओं को एक खास तरीके से देखने के नजरिए पर चर्चा हो रही थी। इस दौरान प्रियंका ने बताया, ‘मेरे एक्टर बनने से पहले मैं एक प्रोडयूसर से मिली। उनके साथ मैं अपने एक्टिंग करने के विचार पर बात कर रही थी। उस समय मैं मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी थी और उन्होंने मेरे बारे में सब गलत कहा। उन्होंने कहा मेरी नाक सही नहीं है, मेरी बॉडी की शेप भी ठीक नहीं है।’ प्रियंका चौपड़ा की इस बात पर उनसे एक होस्ट ने पूछा कि क्या उनकी नाक असली है? इस पर प्रियंका ने कहा हां, ये मेरी असली नाक है। प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा कि कई लोगों को लगता है कि मैंने अपने नाक की काफी सर्जरी कराई हैं उनके लिए साफ कर दूं।
प्रियंका ने इस मौके पर महिलाओं के बॉडी को लेकर जारी गलत अवधारणा पर अपनी बात रखते हुए कहा कि ‘वास्तव में लोगों के मन में एक छवि बनी है कि एक महिला के बॉडी को कैसे दिखना चाहिए? खासतौर पर जब आप ऐसे बिजनेस में होती हैं और अगर आपका शरीर बढ़ जाता है तो लोग ’बॉडी शेपिंग’ करना शुरू कर देते हैं। मैं भारतीय महिला हूं इसलिए मैं होली, दिवाली एवं ढेर सारे त्योहार मनाती हूं। इस कारण से मेरा शरीर बदलता रहता है एवं मैं इसके साथ सहज हूं।’