वेब मीडिया एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी गठित

Web media association
वेब मीडिया एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।
Web media association

देहरादून। Web media association वेब मीडिया एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक में एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपसचिव, संगठन सचिव, प्रचार सचिव के अलावा पांच उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सात लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

इस बैठक में वेब मीडिया से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन के संरक्षक चन्द्रसेन वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्यागराज, राष्ट्रीय महासचिव मो. कामरान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत एवम समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशानुसार ऐसोसिएशन की प्रदेश इकाई का चुनाव किया गया।

सुभाषनगर देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वेब मीडिया ऐसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ ही वेब मीडिया से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वेब मीडिया की महत्ता और सदस्यता को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में अरुण कुमार यादव (प्रदेश अध्यक्ष), वीरेंद्र दत्त गैरोला (उपाध्यक्ष), त्रिलोक चंद्र (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राज शेखर भट्ट (उपाध्यक्ष), विनीता बनर्जी (उपाध्यक्ष), सुशील कुमार थपलियाल (उपसचिव), विनीत गुप्ता (प्रचार-प्रसार सचिव), संजय मल्ल (महासचिव),हिमांशु शर्मा (उपाध्यक्ष), सुमित सिंह (कोषाध्यक्ष), सुमित धीमान (संगठन सचिव), विनय जोशी (उपाध्यक्ष), अभिनव कपूर (सदस्य), सोनिया नौटियाल गैरोला (सदस्य),किशन शर्मा (सदस्य), सुजाता देवराड़ी (सदस्य), अशोक वर्मा (सदस्य), कैलाश (सदस्य), नीतू गुप्ता (सदस्य) की जिम्मेदारी सौंपी गई।

हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा यह भी पढ़े