दीपक के जिम की सदस्यता लेंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi will take membership of Deepak's gym

नई दिल्ली/देहरादून। Rahul Gandhi will take membership of Deepak’s gym राजनीति के शोर-शराबे के बीच कभी-कभी कुछ ऐसे क्षण जन्म लेते हैं, जो मानवीय संवेदनाओं की गरिमा को पुनः स्थापित कर देते हैं। ऐसा ही एक मार्मिक और प्रेरणादायक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी दीपक कुमार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर आमंत्रित कर आत्मीय मुलाकात की, इस दौरान सोनिया गांधी भी मौजूद रही। यह मुलाकात केवल औपचारिकता नहीं थी, बल्कि संवेदना, विश्वास और साहस का संदेश थी।

उल्लेखनीय है कि विगत 26 जनवरी के दिन बाबा नाम की दुकान पर हुई घटना के बाद दीपक कुमार दुनिया भर में मानवीयता और इंसानियत के प्रतीक रूप में विख्यात हो गये। दीपक कुमार, जिन्हें उनके ‘मोहब्बत के दीपक’ कहा जाने लगा है, हाल के दिनों में चर्चा में रहे। दीपक कुमार ने बताया कि उनसे मिलते हुए राहुल गांधी ने स्नेहपूर्ण शब्दों में कहा, मैं कोटद्वार आकर आपके जिम की सदस्यता लूंगा। घबराना नहीं है, आपने कोई गलत काम नहीं किया। उन्होने बताया कि राहुल गांधी ने मुझे बुलाया था, घर वालों से भी बात की है। एक सवाल के जवाब में दीपक ने कहा कि अब कोई धमकी नहीं मिल रही।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिला। इस अवसर पर वैभव वालिया ने कहा कि भारतीय राजनीति में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का यह दृश्य प्रेरणादायक है। दीपक जैसे युवाओं को सम्मानित करना दरअसल समाज में करुणा और सेवा-भाव का सम्मान करना है।

मुलाकात के दौरान विजय रावत, अमित राज, संजय मित्तल, नीरज बहुगुणा और वसीम अहमद भी उपस्थित रहे। साथ ही कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी से भी दीपक ने भेंट की। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “उत्तराखंड के कोटद्वार के ‘मोहब्बत के दीपक’ का सम्मान होना चाहिए। नफ़रत के खिलाफ खड़े होने वाले दीपक जैसे नौजवान ही भारत का उज्ज्वल भविष्य हैं।”

राहुल गांधी की नीतियां, सोच और विचार हमें सदैव प्रेरणा देते हैं : करन माहरा
देश को भाजपा रूपी संकट से बचाने के लिए भगवान श्री केदारनाथ से प्रार्थना करने गए थे राहुल गांधी : करन माहरा
राहुल गांधी ने केदारनाथ में यात्रियों को अपने हाथों से परोसा भोजन