Home Uttarakhand Dehradun एडीजीपी ने ली अभियोजन अधिकारियों की बैठक

एडीजीपी ने ली अभियोजन अधिकारियों की बैठक

ADGP Ashok Kumar
ADGP Ashok Kumar ने ली अभियोजन अधिकारियों की बैठक

देहरादून। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था व निदेशक अभियोजन अशोक कुमार (ADGP Ashok Kumar) ने अभियोजन में गुणवत्ता लाने एवं अभियोजन अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय सभागार में सम्पूर्ण प्रदेश के अभियोजन अधिकारियों की एक बैठक ली। इसमें उन्हें कानून एवं वित्त से सम्बन्धित जानकारियां दी गईं।

अशोक कुमार द्वारा सभी अधिकारियों को सजा का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिये और कहा कि अभियोजन की लापरवाही की वजह से गम्भीर प्रकार के अपराधों में कोई अभियुक्त रिहा न होने पाये ऐसा सुनिश्चित करना होगा। अशोक कुमार द्वारा सभी अभियोजन अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि पेशेवर अपराधों जैसे चोरी,लूट, नक्बजनी एवं गैंगस्टर की पैरवी न्यायालय में सही से की जाये।

जरा इसे भी पढ़ें : 500 पुलिसकर्मियों को साइबर क्राइम रोकथाम का दिया प्रशिक्षण

नामिका अधिवक्ता जो सही से पैरवी नहीं कर रहे है उन्हें हटाने के लिये शासन से पत्राचार किया जाये। अधिक से अधिक मामलों में न्यायालयों में अपील की जाये। मालखानों में लम्बित पड़े माल मुकदमाती का निस्तारण अधिक से अधिक किया जाये। सजा का प्रतिशत बढ़ाया जाये।

अभियोजित किये गये मामलों में विस्तार से चर्चा की व उनके कार्यों का मूल्यांकन कर निर्देश दिये कि अभियोजन की ओर से किसी भी मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। जिन अधिकारियों का सजा प्रतिशत कम था, उन्हें सजा का प्रतिशत बढ़ाने की सख्त हिदायत दी गयी। इस अवसर पर हरिविनोद जोशी, अपर निदेशक (विधि), अभियोजन निदेशालय सहित अन्य अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़ें : साइबर अपराध को चुनौती के रूप में ले पुलिस : डीजीपी
जरा इसे भी पढ़ें : देश के टॉप 10 थानों में उत्तराखंड के दो थाने शामिल