नृत्यांगना अन्वेशा ने सत्रिया नृत्य से मनमोहा

Folk Dancer Anvesha Mahant
Folk Dancer Anvesha Mahant ने सत्रिया नृत्य से मनमोहा

देहरादून। स्पिक मेके देहरादून के तत्वाधान में नृत्यांगना डाॅ. अन्वेसा महन्त ( Folk Dancer Anvesha Mahant ) ने केंद्रीय विद्यालय एफआरआई व यूनिसन वर्ल्ड स्कूल में सत्रिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनके साथ हरी साईकिआ ने खोल पर, गौतम बयान ने वोकल (गायन), प्रसन्ना बरूहा ने बांसुरी पर संगत देकर कार्यक्रम को खास बना दिया।

सभी उपस्थित लोगों ने उनके नृत्य को सराहा। इससे पहले वह राजभवन सभागार में एक लोकल स्कूलों के छात्रों के लिए प्रस्तुति दे चुकी हैं। अन्वेसा इंडियन काउंसिल फाॅर कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) व इंडिया इंटरनेशनल रूलर कल्चरल सेंटर (आईआरसीइएन) की सूचीबद्ध कलाकार भी हैं। वह साहित्य, कला, संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कल्पा सोसाइटी की कलात्मक निदेशक भी हैं।

मैस्ट्रो पद्मश्री घनाकंटा बोरा के मार्गदर्शन में सत्रिया नृत्य सीखा

उन्होंने भारत सहित, मलेशिया, हाॅन्ग काॅन्ग, यूनाइटेड किंगडम, श्रीलंका, फ्रांस, न्यूज़ीलैंड व कई देशों के डांस फेस्टिवल्स में प्रस्तुति दी है। डाॅ. अन्वेसा महन्त को संगीत नाटक अकादमी द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उन्होंने मैस्ट्रो पद्मश्री घनाकंटा बोरा के मार्गदर्शन में सत्रिया नृत्य सीखा।




अन्वेसा सत्रिया डांस में नेशनल ब्राॅडकास्टिंग चैनल आॅफ इंडिया, दूरदर्शन की ’ए’ ग्रेड कलाकार है। स्पिक मेके युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गैर लाभकारी, स्वैच्छिक व अराजनैतिक युवा आन्दोलन की सोसाइटी है। भारत के शास्त्रीय संगीत की धरोहर के प्रसार व संवर्धन के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय कला शिक्षा को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से स्पिक मेके देशभर में सांस्कृतिक कार्यशालाएं व कार्यक्रम आयोजित करवाता है।

जरा इसे भी पढ़ें :