Dr. Binu Singh honored
महानिदेशक द्वारा सिल्वर देकर क्षेत्र अधिकारी हैदर गढ़ डॉ बीनू सिंह हुई सम्मानित
शादाब अली की रिपोर्ट
बाराबंकी हैदरगढ़। Dr. Binu Singh honored 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर हैदरगढ़ बाराबंकी के परेड ग्राउड में के पुलिस डीएम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।
हर साल की तरह इस बार भी भी पुलिसकर्मियों ने शानदार परेड की. सिविल पुलिस लाइन के साथ बाराबंकी क्षेत्र अधिकारी हैदर गढ़ डॉक्टर बीनू सिंह,व महिला पुलिस,कर्मी, फायर बिग्रेड के कर्मचारी और पुलिस संचार टीम में शामिल हुई।
प्रदेशवासियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई दी। बता दें कि कोरोना की वजह से इस बार भी गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बहुत सादगी से मनाया गया है। पूरे कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया।
लेडी सिंघम कहे जाने वाली डॉक्टर बीनू सिंह ( Dr. Binu Singh honored ) को उनके कुशल कार्यों से प्रभावित होकर किया सम्मानित गया। अपर पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश के द्वारा लेडी सिंघम डॉक्टर बीनू सिंह को प्रशंसा चिह्न से नवाजा गया। डॉ बीनू सिंह जिस क्षेत्र में कार्यरत रहती हैं अपने कुशल कार्यों एवं कुशल नेतृत्व के लिए जानी जाती है।
क्षेत्राधिकारी हैदर गढ़ डॉ बीनू सिंह के लिए प्रशंसा चिन्ह कुछ भी नहीं है प्रशासन को बहुत पहले ही उनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरित होकर उनको सम्मान देना चाहिए था। लेडी सिंघम कहे जाने वाली डॉक्टर बीनू सिंह जिस भी क्षेत्र में कार्यरत रहती हैं उस क्षेत्र की जनता हमेशा उनको अपने हृदय में स्थान देती है।
क्षेत्र की जनता के साथ साथ उनके साथ कार्यरत पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी भी हैं जो उनका सम्मान दिल से करते हैं जिस अधिकारी का सम्मान उनके विभाग के साथ क्षेत्र की जनता करने लगे तो आप समझ लीजिए इससे बड़ी प्रशंसा चिन्ह ना तो शासन दे सकता है ना तो प्रशासन दे सकता है। डॉ बीनू सिंह की प्रशंसा जनता के साथ पुलिस विभाग के तमाम जूनियर से लेकर सीनियर तक करते हैं यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि को दर्शाता है।
जरा इसे भी पढ़े
विधानसभा चुनाव में 15 सीट से चुनाव लड़ेगी मुस्लिम सेवा संगठन
हरक व किशोर पर अब भी असमंजस
नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख से ज्यादा हड़पे