Home crime मुठभेड़ में एक गौ-तस्कर को पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, अन्यों की...

मुठभेड़ में एक गौ-तस्कर को पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, अन्यों की तलाश जारी

Cow smuggler shot in the leg
मौके पर पुलिस।

हरिद्वार। Cow smuggler shot in the leg पुलिस से मुठभेड में पुलिस की गोली लगने से एक गौ-तस्कर घायल हो गया। जिससे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौका पाकर फरार हुए अन्य गौर-तस्करों की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में बछड़ा चोरी कर कार में डालकर ले जा रहे गौ तस्करों को पुलिस ने आधी रात सिडकुल के नवोदय नगर क्षेत्र में घेर लिया।

पुलिस से बचने के प्रयास में गौ तस्करों की कार एक पेड़ से टकरा गई।  खुद को घिरता देख गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर को गोली लगने के बाद दबोच लिया गया। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए तस्कर की पहचान सहारनपुर के नकुड़ निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी समेत आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल गौ तस्कर से पूछताछ की. साथ ही पुलिस ने उसके फरार साथियों की तलाश में पूरी रात जिले भर में कांबिंग अभियान चलाया।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सिडकुल के नवोदय नगर से कुछ संदिग्ध लोग एक बछड़ा चोरी कर सेंट्रो कार में ले गए हैं। सूचना मिलते ही सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी अपनी टीम के साथ सक्रिय हो गए और संदिग्ध कार की तलाश शुरू की. कुछ ही देर में पुलिस टीम का गौ तस्करों से आमना-सामना हो गया।

एसटीएफ ने 25000 का इनामी गौ तस्कर को किया गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो गौ तस्कर घायल, गिरफ्तार