Home health रोज खाये 11 केले फिर देखे कमाल

रोज खाये 11 केले फिर देखे कमाल

banana

लंदन। ब्लड प्रेशर खून (हाई ब्लड प्रेशर) की बीमारी दुनिया में आम हो गई है। वर्तमान में, 1 अरब से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जो सारी उम्र दवा खाने के बाद भी इस बीमारी से निजात नहीं मिलता, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसका एक आसान इलाज बता दिया है। मेल ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिक कहते हैं, ‘यदि हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीज हर रोज 11 केले खाये तो उन्हे इस बीमारी से निजात मिल सकता है।
जरा इसे भी पढ़ें : इस बेहतरीन फूड को रोज इस्तेमाल करना फायदेमंद

विश्वविद्यालय दक्षिणी कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों के अनुसार ब्लड प्रेशर की सबसे बड़ी वजह शरीर में खाद्य सोडियम की मात्रा का बढ़ जाना है और केला पोटेशियम से भरपूर होने की वजह से शरीर में नमक की मात्रा को संतुलित करता है। केला रक्तचाप को कम करने में बिल्कुल उसी तरह कार्य करता है जिस तरह इस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं करती हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : नाशपाती को खाने से दूर होते हैं कई घातक बिमारियां

रिसर्च टीम की सदस्य डाॅक्टर अलीशा मेकडोनो का कहना था कि हाई ब्लड प्रेशर को कम रखने के लिए हमें रोजाना 4.7 ग्राम पोटेशियम इस्तेमाल करनी चाहिए जो 11 केलों से बाखुबी हासिल हो सकती है। इसका उपयोग न सिर्फ हाई ब्लड प्रेशर से सुरक्षित रखेगा बल्कि गुर्दे की पथरी और हड्डीयों को मजबूती देगा।
जरा इसे भी पढ़ें : रात को सोने से पहले केले का इस तरह से करे उपयोग तो होगा जबरदस्त फायदा