संवेदनशील जोन में मंत्री खजान दास के बेटे के विवाह समारोह पर उठे सवाल

Minister Khajan Das's Son's Wedding Ceremony

हरिद्वार। Minister Khajan Das’s Son’s Wedding Ceremony रविवार रात को राजाजी टाइगर रिजर्व जैसे संवेदनशील जोन में उत्तराखण्ड सरकार के काबीना मंत्री खजान दास के बेटे का विवाह समारोह होने की चर्चा है। जिसके लिए शनिवार को सुरेश्वरी देवी मंदिर में ट्रकों से सामान पहुंचाए जाने लगा। इस संवेदनशील क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ते देख पर्यावरण प्रेमियों ने कई सवाल खड़े किए। जिसके बाद स्थिति भांपकर वन विभाग और टाइगर रिजर्व प्रशासन एक्शन की तैयारी में है।

बताया जा रहा है कि नियमों का उल्लंघन करने पर मंदिर समिति के लोगों के खिलाफ वन नियमों के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है। सुरेश्वरी देवी का जंगल में हाथी और गुलदार समेत कई वन्यजीवों का वास स्थल है। इस संवेदनशील क्षेत्र में शादी जैसे बड़े आयोजन की अनुमति को लेकर सोशल मीडिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सवाल खड़े हुए तो अधिकारियों ने मंदिर समिति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और शादी की तैयारियों को रोककर, पंडाल इत्यादि हटवा दिया। सुरेश्वरी देवी मंदिर राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के अंतर्गत घने जंगलों के बीच स्थित सिद्धपीठ है। रोजाना आसपास के लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने जाते हैं।

आरक्षित क्षेत्र होने के चलते यहां आवाजाही के लिए पार्क प्रशासन की ओर से नियम बनाए गए हैं। यहां पूजा अर्चना और भंडारे जैसे आयोजन ही होते हैं, लेकिन कभी पंडाल इत्यादि नहीं लगाए जाते हैं। इसके अलावा मंदिर जाने के लिए पार्क के गेट पर पर्ची भी कटी जाती है। शनिवार को दिनभर शादी की तैयारी चलती रहीं।

बड़े वाहनों से टेंट, कुर्सी और अन्य सामान जाता रहा, लेकिन पार्क प्रशासन ने गेट पर किसी को नहीं रोका। बताया जा रहा है कि अंदर पंडाल और अन्य साज सजावट की फोटोज वीडियो बाहर आई तो सवाल खड़े होने लगे। क्योंकि राजाजी टाइगर रिजर्व के किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह के बड़े आयोजन की अनुमति नहीं मिलती। फिर इतने बड़े आयोजन की अनुमति के बिना ही शादी की तैयारियां कर ली गई।

मामला सरकार में मंत्री से जुड़ा होने के चलते स्थानीय स्तर पर किसी ने रोका तक नहीं और तैयारियां चलती रही। हालांकि रविवार को मामले ने तूल पकड़ा तो पार्क प्रशासन भी हरकत में आया। तत्काल पार्क का गेट बंद कर दिया। अंदर लगाए गए पंडाल को भी हटाया गया है। अधिकारियों का दावा है कि इस मामले में अब केवल पूजा अर्चना और फेरों की रस्म ही निभाई जाएगी।

राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन अजय लिंगवाल ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व में शादी की अनुमति नहीं दी जा सकती। बिना परमिशन के मंदिर परिसर में शादी की तैयारियां की जा रही थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और लगाया गया सभी सामान हटा दिया गया है।

मंदिर में आमतौर पर पूजा और भंडारे ही किए जाते हैं। अब केवल पूजा अर्चना और शादी की रस्म ही की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर मंदिर समिति के लोगों के खिलाफ वन नियमों के मुकदमा भी दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व के कोर जोन में मंदिर में कैबिनेट मंत्री खजानदास के बेटे के विवाह समारोह से जुड़े इंतजाम को लेकर पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद विभाग ने सख्ती दिखाई है। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास के बेटे की शादी राजाजी टाइगर रिजर्व के हरिद्वार रेंज स्थित मां सुरेश्वरि देवी मंदिर परिसर में करने की तैयारियों पर विभाग ने सख्ती दिखाई है। मंदिर समिति के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि आज रविवार को शादी प्रस्तावित थी, जिसके लिए सभी सामान मंदिर परिसर में पहुंच गया था, मंदिर परिसर को शादी की तरह सजाया गया भी था, लेकिन जैसे ही राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को यह जानकारी मिली तो उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी और सामान को उठवा दिया। इसे बाद केवल पूजा अर्चना और धार्मिक क्रिया की गई।

छात्रवृत्ति योजनाओं में किसी भी तरह की त्रुटि बर्दाश्त नहीं की होगी : खजान दास
विधायक खजान दास, मेयर सुनील गामा ने किया आदि गौरव महोत्सव का उद्घाटन