Home bollywood करीना के बेटे तैमूर को क्या करना देखना चाहते हैं रणबीर

करीना के बेटे तैमूर को क्या करना देखना चाहते हैं रणबीर

Ranbir and taimoor

मुंबई। रणबीर कपूर ने अपने भांजे और सैफ, करीना के बेटे तैमूर अली खान के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह बहुत जल्द तैमूर को फिल्म उद्योग में देखना चाहते हैं।
बॉलीवुड में कपूर परिवार को बहुत महत्व प्राप्त है, कपूर परिवार के लगभग हर व्यक्ति इस उद्योग से जुड़े है, रणबीर कपूर और उनकी चचेरी बहन करीना कपूर खान भी इसी परिवार का हिस्सा हैं, दोनों की गिनती बॉलीवुड सुपर स्टार्स में होती है लेकिन आज तक रणबीर ने कभी भी करीना के बेटे और अपने भांजे तैमूर के बारे में मीडिया में अपने विचार व्यक्त नहीं किया था लेकिन अब रणबीर ने अपनी फिल्म ‘जग्गा जासूर’ के प्रमोशन के दौरान पहली बार तैमूर के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा है कि ‘वह तैमूर को बहुत जल्द फिल्मों में देखने के इच्छुक हैं।’
जरा इसे भी पढ़ें : शाहरुख खान का बेटा दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

रणबीर ने भारतीय रेडियो स्टेशन को साक्षात्कार देते हुए कहा कि मैं तैमूर उस समय से देख रहा हूं जब वह 3 महीने का था, तब भी वह बेहद खूबसूरत था और अब मैं इंटरनेट पर तैमूर के नये फोटो देखे हैं जिनमें वे अधिक आकर्षक लग रहा है।
जरा इसे भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण की छोटे कपड़े वाली तस्वीर पर हंगामा

गौरतलब है कि अपने जन्म से लेकर अब तक तैमूर किसी न किसी संदर्भ से मीडिया का फोकस बना हुआ है, कभी अपनी बेतहाश खूबसुरती की वजह से और कभी अपने नाम के विवाद के कारण लेकिन तथ्य यह है कि तैमूर ने केवल 5 महीने में वह ख्याति अर्जित की है जिसे हासिल करने के लिए लोगों को वर्षों लग जाते हैं।
जरा इसे भी पढ़ें : आमिर खान की ‘बेटी’ हादसे की शिकार
गौरतलब है कि रणबीर कपूर इन दिनों निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।