Home business सैमसंग का पहला 12 जीबी रैम और एक हजार GB स्टोरेज वाला...

सैमसंग का पहला 12 जीबी रैम और एक हजार GB स्टोरेज वाला फोन

Samsung galaxy s10
Samsung galaxy s10

सैमसंग के नये फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी एस 10 ( Samsung galaxy s10 ) की आगमन में अभी डेढ़ से 2 माह बाकी है मगर इसके हवाले से अफवाहे और सूचना लगातार सामने आ रही है। 2019 के शुरूआत में पेश कराये जाने वाला एस सीरीज का यह नया फोन 4 अलग-अलग संस्करण में पेश होगा जिसमें से एक 5जी टैक्नोलाॅजी को सपोर्ट करेगा।

मगर एक नई सूचना के अनुसार गैलेक्सी एस 10 का एक सीरीज दुनिया के अन्य स्मार्ट फोन से बिल्कुल अलग होगा क्योंकि इसमें 12 जीबी रैम और 1 टीबी (1 हजार जीबी) स्टोरेज दी जायेगी। जी हां बिल्कुल यह दुनिया का पहला फोन होगा जिसमें 12 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज होगी, अभी सबसे ज्यादा स्टोरेज 512 जीबी है जो कि हुवाये के पीमेट आरएस पोर्श डिजाइन, आई फोन एक्स एस, एक्स एस मिक्स और गैलेक्सी नोट 9 में उपलब्ध है।

इस तरह अब तक कोई भी स्मार्टफोन ऐसा नहीं जिसमें 12 जीबी रैम दी गई है, मगर गैलेक्सी एस 10 के एक वर्जन में यह दोनो फिचर्स दिये जायेंगे। यह तो स्पष्ट नहीं कि एस 10 के किस वर्जन में यह फिचर्स दिये जायेंगे मगर संभव है कि वह एस 10 प्लस ही होगा क्योंकि अन्य फोनों में 8 जीबी से ज्यादा रैम और 64 से 128 जीबी स्टोरेज दिये जाने की संभावना है।

बैक पर 3 कैमरों के सेट से लैस होंगे

एस 10 के चार वर्जन में 5.8 इंच के फ्लैट स्क्रीन वाला फोन अपेक्षाकृत सस्ता होगा, जिसमें फ्लैगशिप जैसे कुछ फिचर्स तो होंगे मगर कैमरे और अन्य बुनियादी चीजों में यह इतना बेहतर नहीं होगा। इसके मुकाबले में अन्य 2 महंगे वर्जन खोम डिस्प्ले, फ्रंट पर सिंगल जबकि बैक पर 3 कैमरों के सेट से लैस होंगे, जबकि उनमें फिंगर प्रिंट सेंसर भी स्क्रीन के अंदर दिये जाने की संभावना है।

5 जी माॅडल 6.7 इंच की स्क्रीन और 4 बैक कैमरों के साथ होगा और यह फोन फरवरी में मोबाईल वल्र्ड के मौके पर पेश कराये जाने की संभावना है। यह कम्पनी अपने इस फ्लैगशिप फोन में रिवर्स वायरलैस चार्जिंग का फिचर्स भी पेश कराने वाली है जिसकी मदद से गैलेक्सी एस 10 माॅडलज़ अपनी बैटरी लाईफ को अन्य डिवाईसेज से शेयर कर सकेगे, बिल्कुल हुवाई के मेट 20 प्रो की तरह।

जरा यह भी पढ़े