चाय बागान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Youth dead body found hanging from tree

Youth dead body found hanging from tree

शरीर पर चोट के निशान

देहरादून। Youth dead body found hanging from tree राजधानी के बसंत विहार इलाके में चाय बागान में युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पेड़ से लटका मिला है। शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक चार दिन से घर से लापता था।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह बसंत विहार क्षेत्र में चाय बागान में एक 19 साल के लड़के का शव मिला। शव क्षत-विक्षत अवस्था में पेड़ से लटका हुआ था। पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर में चोट के कई निशान हैं।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि युवक पिछले चार दिन से लापता था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुरी हालत में पेड़ से लटके हुए युवक के शरीर पर चोट पर कई निशान मिले हैं। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी मान रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक शिमला बाईपास रोड स्थित नयागांव पेलियो का रहने वाला था।

उसकी पहचान सुमित कश्यप के रुप में हुई। फिलहाल इस मामले में थाना बसंत विहार पुलिस सभी तरह के पहलुओं की जांच पड़ताल में जुटी है. शव को पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जरा इसे भी पढ़े

केंद्रीय बजट देशवासियों की आकांक्षाओं का बजट : मुख्यमंत्री
यह बजट उत्तराखंड के साथ छलावा : प्रीतम सिंह
उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों को सीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया