Home crime नदी में तैरता मिला लापता व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

नदी में तैरता मिला लापता व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Body of missing person found floating in river

चमोली। Body of missing person found floating in river रविवार सुबह गैरसैंण विकासखंड क्षेत्र के देवपुरी गांव से पिछले छह दिनों से लापता व्यक्ति का शव घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर खनसर नदी में तैरता मिला। शव के बंधे होने और शरीर पर घाव के निशान होने से उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार  देवपुरी गांव के चिनुड़ीछानी तोक निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र पुष्कर सिंह पिछले 18 मई की सुबह घर से काम पर जाने के बाद से ही लापता था। शुरुआती ढूंढ खोज के बाद परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई,तब अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस विभाग की डॉग स्क्वायड टीम द्वारा दो दिनों तक ग्रामीणों की मदद से पूरे क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया गया था। लेकिन तब लापता व्यक्ति का कोई भी सुराग नहीं लग पाया था।

वहीं ग्रामीणों को जब लापता राजेंद्र सिंह का शव घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर खनसर नदी में तैरता हुआ मिला तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव के ग्रामीणों द्वारा पहले ही सर्च किए जा चुके इलाके में मिलने से पुलिस कोतवाल मनोज सिरौला ने पंचनामा भरने से पहले फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट को भी बुलाने की मांग की।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशों पर श्रीनगर से फॉरेसिंक टीम व जिला मुख्यालय गोपेश्वर से फील्ड यूनिट को मौके के लिए रवाना किया गया। कोतवाल मनोज सिरौला ने बताया कि फॉरेसिंक टीम द्वारा मौके पर पंहुचकर जरूरी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। जिसके बाद शव का पंचनामा भर लिया गया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

खेत में मिला युवक का खून से सना शव
चूना भट्टा क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी