SIR प्रक्रिया में किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे: हाजी सुलेमान अंसारी

we will not allow any voter's name to be deleted

देहरादून। we will not allow any voter’s name to be deleted उत्तराखण्ड कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एसआईआर से संबधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सुलेमान अंसारी ने कहा कि, चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के कारण प्रदेश में लाखों वोट कट रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमारी कोशिश यह है कि, प्रदेश के एक भी मतदाता का नाम न कटे।

प्रशिक्षण शिविर में एसआईआर के कांग्रेस प्रदेश समन्वयक ने कहा कि, यदि मतदाता और कांग्रेस पार्टी के बीएलए सजग रहेंगे तो किसी भी मतदाता नाम नहीं कट सकता।

उन्होंने एएसडीडी के कारण गलत कटे मतदाताओं और नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फार्म 6 और उसके साथ लगने वाल फार्म 4, नाम कटने की प्रकिया के लिए भरने वाले फार्म 7 की प्रक्रिया, हर दिन उसकी सूची देखने और सुनवाई की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला।

उत्तराखण्ड कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हाजी सुलेमान अंसारी ने बताया कि, अल्पसंख्यक विभाग एसआईआर प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी नोटिस काल में मतदाताओं की मदद के लिए एक कंट्रोल रुम भी खोलेगा।

19 लाख वोटर्स को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू, 13 अगस्त तक भर सकेंगे फॉर्म
एसआईआर में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री को सौंपा गणना फॉर्म