Home Uttarakhand Dehradun आप कार्यकर्ताओं ने किया निर्वाचन आयोग कार्यालय घेराव

आप कार्यकर्ताओं ने किया निर्वाचन आयोग कार्यालय घेराव

AAP workers gheraoed Election Commission office

देहरादून। AAP workers gheraoed Election Commission office कथित वोट चोरी और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री और युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुण्डीर के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की। इस दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के नाम पर देश भर से लगभग 13 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए और ये वोट क्यों काटे गए इसका जवाब निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता को अब तक नहीं दिया। उन्होंने कहा  लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और यदि मताधिकार की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो उनकी जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। पार्टी नेताओं ने कहा की कि मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों का निष्पक्षता से समाधान किया जाए, ताकि किसी भी मतदाता के अधिकारों का हनन न हो।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने धामी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस का डर दिखाकर आम जनता की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक और राजनीतिक दल का अधिकार है। जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। पार्टी का उद्देश्य किसी भी कीमत पर लोकतंत्र की आवाज को कमजोर नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं होगा और वोट की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाया जाता रहेगा।

पार्टी ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही अनिवार्य है। पार्टी ने मांग की कि मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाए।

पार्टी नेताओं ने कहा कि वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली ताकत है और आम आदमी पार्टी इस ताकत की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी। विरोध प्रदर्शन करने वालो में प्रदेश महा सचिव श्याम बाबू पाण्डेय, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मंजू शर्मा, छात्र इकाई अध्यक्ष अक्षय शर्मा, यामिनी आले, ज्योति बोरा, ऊषा शर्मा, जितेन पंथ, रेखा सिंह राजीव तोमर, सी पी सिंह, के साथ कई कार्यकर्ता शामिल थे।

त्रिवेंद्र सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्याः उमा सिसोदिया
अपने विधायक महेश नेगी को बचा रही है भाजपा : उमा सिसोदिया
परिसंपत्तियों के मामले में जानकारी सार्वजनिक हो : सिसोदिया