मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री को सौंपा गणना फॉर्म

Chief Electoral Officer handed over counting form to CM Dhami

देहरादून। Chief Electoral Officer handed over counting form to CM Dhami उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण(एसाईआर) प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके तहत 11733 बीएलओ घर- घर गणना फॉर्म लेकर जाएंगे, जिसके चलते प्रदेश में मतदाताओ की असल संख्या की स्पष्टता का ज्ञान हो जाएगा। बीएलओ द्वारा 7 जुलाई तक घर घर जाकर यह प्रक्रिया किया जाएगा। प्रदेश में एसाईआर के वृहद स्तर पर शुरू होने के अवसर पर आज सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गणना फॉर्म सौंपा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने के अवसर पर कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के शुद्धिकरण हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी 7 जुलाई तक एक माह की समयसीमा में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के गणना फार्मों को बीएलओ एप्प के माध्यम से डिजिटिलाइज किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास मौजूद रहे।

सीएम धामी ने किया चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण
सीएम धामी ने किया ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन
सीएम ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात