Home national सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरूआत

सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरूआत

नई दिल्ली । सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी को बढ़ावा देने और एक भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण हेतु केन्द्रीय सतर्कता आयोग की ओर से प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के मौके पर  ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ मनाया जाता है। सभी मंत्रालयों, विभागों, केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों तथा अन्य सभी संगठनों के लोक सेवकों द्वारा शपथ लेकर आज से सतर्कता जागरूकता सप्घ्ताह की शुरूआत की गई है।
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के.वी. चैधरी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि, इस बार सतर्कता सप्ताह का विषय ईमानदारी को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार को समाप्त करने में जनता की भागीदारी रखा गया है। यह सतर्कता सप्ताह 31अक्टूबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा।
इसके साथ ही आयोग ने समर्थन और प्रतिबद्धता हेतु नागरिकों तथा कंपनियों, संस्थाओं, फर्मों आदि को भ्रष्टाचार रोकने और उससे मुकाबला करने के लिए ईमानदारी की शपथ दिलाने की अवधारणा को परिकल्पित किया है। चैधरी ने कहा कि, सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का मतलब सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है। इसीलिए आयोग ने भ्रष्टाचार से अधिक प्रभावी और सही तरीके से लड़ने के लिए जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है।