Home Uttarakhand Dehradun सीएचसी का अनुबंध निरस्त कराने को यूकेडी ने कराया मुंडन

सीएचसी का अनुबंध निरस्त कराने को यूकेडी ने कराया मुंडन

UKD shaved off hair
मुंडन कराते यूकेडी कार्यकर्ता।

UKD shaved off hair

देहरादून। UKD shaved off hair सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हिमालयन अस्पताल से अनुबंध निरस्त कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने आज अपना मुंडन करा डाला। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय सचिव केंद्र पाल सिंह तोपवाल तथा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर गुसाई ने आज अपना मुंडन कराया तथा प्रण लिया कि जब तक अनुबंध निरस्त नहीं होगा, वह अपने बालों को विसर्जित नहीं करेंगे।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि उत्तराखंड सरकार आंदोलनकारियों की मांग मानने के बजाय अनशन कारियों को उठा रही है लेकिन मांगों को मानने के लिए कोई भी संवेदनशील नहीं है। इसी से क्षुब्ध होकर आंदोलनकारियों ने अपने सर का मुंडन कराने की ठानी है।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय सचिव केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा 2 दिन पहले केंद्रीय मैनेजमेंट कमिटी की बैठक कराए जाने का आश्वासन दिया गया था तथा अनुबंध की समीक्षा किए जाने की बात की गई थी लेकिन न तो बैठक की गई और ना ही समीक्षा, इसके बजाय अनशन कारियों को जबरन उठाया जा रहा है।

इसके विरोध मे मुंडन कराया गया। उत्तराखंड क्रांति दल ने अस्पताल का अनुबंध निरस्त करने और अस्पताल का उच्चीकरण करने की मांग की है। यूकेडी नेताओं ने मांग की कि उच्चीकरण के लिए आई धनराशि को निरस्त निरस्त किया जाना बहुत ही निंदनीय है।

इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के रमेश तोपवाल, गिरधारी लाल नैथानी, अवतार सिंह बिष्ट, संजय डोभाल, प्रमोद डोभाल, हर्ष रावत, सुरेंद्र चौहान, पेशकार गौतम, मीना देवी, हेमलता, भावना पांडेय, शालिनी,आदि लोग मौजूद थे।

जरा इसे भी पढ़े

दिवंगत सांसद मनोरमा डोबरियाल शर्मा की स्मृति में टिहरी जेल में बांटे गये कम्बल व गर्म कपड़े
दायित्व ने किया 125 मेधावियों को सम्मानित
भारतीय राजनीति के प्राण पुरुष थे अटल बिहारी बाजपेयी : कैलाश विजयवर्गीय