युवक के हत्या की आशंका में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Two arrested on suspicion of murder of youth

Two arrested on suspicion of murder of youth

रुद्रपुर। Two arrested on suspicion of murder of youth किच्छा कोतवाली क्षेत्र से लापता युवक की हत्या की आशंका में पुलिस ने दो संदिग्धों को दबोच लिया। पुलिस उनकी निशानदेही पर शव बरामद करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक विश्वजीत पुत्र हरिदास विश्वास निवासी सुभाष नगर वार्ड नंबर दो किच्छा 5 मई को घर से हल्द्वानी जाने के लिए निकला था।

उसके बाद से ही वह लापता था। लापता होने के तीन दिन बाद उसकी बाइक उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित भुड़िया में मिली थी। बाईक मिलने के बाद उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी।

किच्छा पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड उनसे पूछताछ की तो उनसे अहम सुराग हाथ लगे हैं। युवक की हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है। दोनों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस शव बरामद करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस को हत्या कर शव पुलभट्टा थाना क्षेत्र में कहीं फेंके जाने की जानकारी मिली है और पुलिस शव बरामद करने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हुआ था और पुलिस बरामदगी में जुटी हुई थी।

इधर परिजनों को इसकी भनक लगी तो वह भी एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए। विश्वजीत की हत्या की आशंका व्यक्त करने पर परिवार में कोहराम मच गया। एसपी सिटी मनोज सिंह कत्याल ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

उन्होंने किच्छा पुलिस को पकड़े गए संदिग्धों की निशानदेही पर शव तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लापता युवक पेंटर का काम करता था। परिजन बाइक मिलने के बाद स्वयं उसकी तलाशी में जुट गए। पुलिस भी उसकी तलाश करने में जुटी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस शव बरामद करने में जुटी है।

जरा इसे भी पढ़े

युवक ने अपने परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से की हत्या
फर्जी डॉक्टर गिरोह के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार
फर्जी नाम पता बता लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश