फर्जी डॉक्टर गिरोह के एक और सदस्य को किया गिरफ्तार

One more member of fake doctor gang arrested
पकड़ा गया आरोपी।

One more member of fake doctor gang arrested

देहरादून। One more member of fake doctor gang arrested दून पुलिस ने फर्जी डॉक्टर गिरोह के एक और सदस्य को सहारनपुर उप्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू की फर्जी डिग्री हासिल की थी और भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था। इस मामले में यह 20वीं गिरफ्तारी है।

थाना नेहरू काॅलोनी के सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि चार महीने में पुलिस ने कई फर्जी डॉक्टरों समेत 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को एक और फर्जी डॉक्टर आसिफ अंसारी (निवासी मोहल्ला छिपयान, अंडों वाली गली, सहारनपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी ने गिरोह के मास्टरमाइंड इमलाख की मदद से राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस, बंगलूरू, कर्नाटक की फर्जी डिग्री ली थी। इसके बाद वर्ष 2015-16 में भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखंड में पंजीकरण कराया था। तभी से वह फर्जी डिग्री पर सहारनपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहा था।

सीओ ने बताया कि अन्य फर्जी डॉक्टरों के संबंध में भी जानकारी जुटा ली गई है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

जरा इसे भी पढ़े

फर्जी नाम पता बता लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश
नशे में धुत भतीजे को चाचा ने उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार