Home crime हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार

हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Three arrested in murder

Three arrested in murder

पौड़ी। Three arrested in murder आपसी कहा सुनी के दौरान हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को मात्र 24 घंटे के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे ने बताया कि बीते रोज पुष्पा रावत निवासी शिवपुर कोटद्वार ने कोतवाली श्रीनगर पर तहरीर देकर बताया था कि 5 मई को ललित मोहन जोशी, विक्रम भण्डारी, रोबिन ध्यानी, सोनू धीमान एवं राजू पंत आदि द्वारा उसके पति नैन सिंह रावत के साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी गयी।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान मामला सही पाये जाने पर पुलिस ने मात्र 24 घंटो के भीतर हत्यारोपी विक्रम सिंह, ललित मोहन जोशी और रोबिन ध्यानी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी आपस में दोस्त हैं और अक्सर साथ रहते हैं। 5 मई को उनके द्वारा साथ में शराब पी गयी और स्थानीय दुकानदार प्रवेश धीमान की दुकान के सामने खडे हो गये। तभी वहां पर नैन सिंह रावत उर्फ हनी (मृतक) नारायण मेडिकल स्टोर के पास खडा था तथा उनके साथ किसी बात को लेकर गाली गलौच कर रहा था।

जिस पर हमारे द्वारा उसे समझाने की कोशिश की गयी लेकिन वह नही माना, जिस पर बिक्रम सिंह व रोबिन ने नैन सिंह रावत उर्फ हनी के साथ मारपीट की और मारपीट के दौरान रोबिन ने आवेश में आकर नैन सिंह रावत उर्फ हनी के सिर पर डण्डे से वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। बहरहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भ्ेाज दिया है।