Home crime भतीजे ने चाची का बेरहमी से गला रेता, उपचार के दौरान मौत

भतीजे ने चाची का बेरहमी से गला रेता, उपचार के दौरान मौत

The nephew brutally slit aunt throat
मौके पर मौजूद पुलिस।

हल्द्वानी। The nephew brutally slit aunt throat कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवाबी रोड कुलियालपुर में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक भतीजे ने अपनी चाची का चाकू से गला रेत दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसको डॉक्टर नहीं बचा सके। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा फरार हो गया है।

बताया जा रहा है कि कुलियालपुर में गुप्ता परिवार रहता है। पिछले कई दिनों से उनके परिवार में विवाद चल रहा है। हमला करने वाले आरोपी का नाम गौरव गुप्ता है। बताया जा रहा है कि गौरव गुप्ता का अपने भाइयों के साथ विवाद चल रहा था। उसकी चाची कुसुम गुप्ता भाइयों के बीच में पड़कर मामले को सुलझाने में लगी हुई थी। इससे गौरव गुप्ता नाराज चल रहा था। बताया जा रहा की तीन दिन से गौरव गुप्ता घर में नहीं था।

सोमवार सुबह गौरव गुप्ता अपनी चाची के घर में पहुंचा। उसने अचानक चाची पर हमला कर दिया। गौरव ने बेरहमी से चाकू से चाची कुसुम गुप्ता का गला रेत दिया। इसी दौरान कुसुम गुप्ता के पति दूध लेकर लौटे तो उन्होंने गौरव गुप्ता को कुसुम गुप्ता का गला काटते देख लिया। उन्होंने हल्ला मचाया तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ।

कुसुम गुप्ता के पति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल कुसुम गुप्ता को गंभीर हालत में अस्पताल ले गई। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में कुसुम गुप्ता का इलाज चल रहा था। काफी प्रयास करने के बावजूद डॉक्टर महिला को बचा नहीं सके और उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल घटना को जाम देने वाला आरोपी गौरव गुप्ता फरार चल रहा है।

गला रेतकर नाबालिग की हत्या, आरोपी काली नदी में कूदा, तलाश जारी
घर के बाहर सो रही महिला की गला दबाकर हत्या
दो युवकों के विवाद में बीच बचाव कर रहे युवक की गला रेत कर हत्या