Man murdered by slitting his throat near flyover
देहरादून। Man murdered by slitting his throat near flyover निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी तो शंभू की पत्नी निर्मला भी वहीं चली गई। उसने देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था। गला इतना गहरा कटा था कि आहार नली में रात में खाए चिकन चावल भी दिख रहे थे। जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। एसएचओ राजेश साह ने बताया कि मृतक की पहचान शंभू उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि शंभू रंगाई पुताई का काम करता था।
रविवार शाम पांच बजे वह घर आ गया था। इसके बाद छह बजे फोन आया तो वह बाहर चला गया। 15 मिनट बाद पत्नी ने फोन किया तो एक घंटी गई और फिर फोन बंद हो गया। रात भर शंभू घर नहीं लौटा। पुलिस इस हत्या को लेकर जांच में जुट गयी है।
जरा इसे भी पढ़े
जमीनी विवाद में हुई हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
सीओ के बेटे की अपनी ही मां की हत्या
झगड़े में युवक को पीट-पीट कर मार डाला