सनी लियोन बनी जुड़वा बच्चों की माँ

sunny leone
सनी लियोन बनी जुड़वा बच्चों की माँ Sunny leone twins boy

Sunny leone twins boy बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन मां बन गई है। उन्होंने दो जुड़वां लड़कों को जन्म दिया है।  सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पूरी फैमिली की फोटो शेयर करते हुए, अपनी खुशी जाहिर की, जिसमें उनके पति डेनियल और सनी के साथ उनके तीनों बच्चे ऐशर, निओ और निशा जिसे गोद लिया गया था शामिल है।

निशा को गोद लेते वक्त सनी सोशल मीडिया पर लोगों के तानों का शिकार बनी थीं, यह उन लोगों के लिए करारा जवाब है। सनी बहुत खुश है क्योंकि डेनियल और सनी, दोनों अपनी फैमिली बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे थे,  तो उनकी चाहत पूरी हो गई।  सनी ने बताया कि यह सब सिर्फ सरोगेसी से संभव हो पाया है। सनी ने अपने तीनों बच्चों के नाम भी बताए हैं ऐशर सिंह वेबर, निशा कौर वेबर औऱ नाओ सिंह वेबर।

Sunny leone twins boy

बेऔलाद के लिए सरोगेसी  है उम्मीद की किरण

बच्चों की चाहत रखने वालों के लिए सरोगेसी एक उम्मीद की किरण है। सनी ने सरोगेसी का उपकार माना है। आखिरी सरोगेसी है क्या?  सरोगेसी विधि में पति के शुक्राणु और पत्नी के अंडाणु का सलयं  करवाते हुए, टेस्ट ट्यूब विधि द्वारा किसी अन्य महिला के गर्भ में प्रत्यारोपित कर दिया जाता है, फिर वह महिला बच्चे को जन्म देती है।

जरा इसे भी पढ़ें : sunny leone अपने इस खास अंग का करवाना चाहती हैं बीमा

इसका मतलब यह हुआ कि सनी ने उन दोनों बच्चों को अपने गर्भ  से जन्म नहीं दिया फिर भी वे दोनों बच्चे नोहा और एशर के बायोलॉजिकल पैरेंट्स हैं। इसमें महिला की पहचान गुप्त रखी जाती है। सनी और डेनियल में भी उस महिला की पहचान गुप्त रखी।  तस्वीर में सभी बहुत खुश दिख रहे हैं। सनी और डेनियल बहुत खुश है क्योंकि उन्होंने अपनी फैमिली को कंप्लीट कर दिया है तो अब उन्हें और कुछ नहीं चाहिए।

जरा इसे भी पढ़ें : सनी लियोन ने मोदी, ट्रम्प और ओबामा को भी छोड़ा पीछे
जरा इसे भी पढ़ें : अनाथ बच्ची ने सनी लियोन की जिंदगी बदल दी