Special prayers and worship should be offered for world peace
देहरादून। Special prayers and worship should be offered for world peace प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में पश्चिम एशिया में चल रहे भीषण युद्ध की त्रासदी से पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है। यह परिस्थिति मानव जीवन और प्राणियों के लिए अत्यंत चिंताजनक है। ऐसे में विश्व शांति के लिए सभी स्तर पर पहल की जानी चाहिए।
सच्ची राष्ट्रभक्ति वही है, जो संकट के समय देश और सरकार के साथ अडिग खड़ी रहे। अफवाहों से बचें, सजग रहें और माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सक्षम नेतृत्व पर विश्वास रखें।
आइए, सशक्त भारत के निर्माण में अपना संकल्प दोहराएं। जय हिंद 🇮🇳🙏 pic.twitter.com/qSq3TcSSdh
— Satpal Maharaj (@satpalmaharaj) March 30, 2026
पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंदिर समिति के अध्यक्ष द्विवेदी से अनुरोध किया है कि इस विपरीत समय में हमें विश्वशान्ति के लिए उत्तराखण्ड में स्थापित विभिन्न मंन्दिरों में विशेष पूजा अर्चना एवं शांति यज्ञ का आयोजन करते हुए एकता का संदेश देने का प्रयास करना चाहिये है।
उन्होंने उनसे कहा कि वह अपने स्तर से इस संदेश को प्रसारित करने का प्रयास करें ताकि हम सभी मिलकर विवशान्ति की कामना करते हुए अपने देश के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में एक जुट होकर इस संकट का सामना करने के लिए कृतसंकल्पित हो सकें।
जरा इसे भी पढ़े
सतपाल महाराज ने फूड टूर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे बद्री-केदार
भाजपा की जीत का आधार बनी मोदी की गारंटीः सतपाल महाराज











