Home Uttarakhand Dehradun सतपाल महाराज ने फूड टूर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सतपाल महाराज ने फूड टूर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Satpal Maharaj flagged off the food tour
फूड टूर को झंडी दिखाकर रवाना करते महाराज।

देहरादून। Satpal Maharaj flagged off the food tour पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भारत के मशहूर फूड ब्लॉगर गौरव वासन के फूड टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह फूड टूर उत्तराखंड के मशहूर एलोरा बेकरी, मेल्टिंग मोमेंट्स के सहयोग से आयोजित की गई है जिसे आज पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राजपुर रोड स्थित एलोरा बेकरी मेल्टिंग मोमेंट्स से हरी झंडी दिखाई।

मीडिया से बात करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा इस यात्रा में गौरव वासन देश के विभिन्न पारंपरिक खान-पान और जायका को लोगों तक पहुंचाएंगे, इस यात्रा में  गौरव वासन मेल्टिंग मोमेंट्स के सहयोग से 11 हजार किलोमीटर का सफर करेंगे। इस सफर में गौरव वासन उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान और संस्कृति को भी देश के विभिन्न जगहों पर बताएंगे।

गौरव वासन  मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं देश के सभी राज्यों में जाऊंगा और लगभग 50 बड़े शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करूंगा एवं वहां के खान-पान और रीति-रिवाज को समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंच जाऊंगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन बहुत ही लोकप्रिय है और भारत के अन्य राज्यों के लोगों को भी यह पता होना चाहिए।

उत्तराखंड में  मिलेट्स एवं मोटे अनाज पर बहुत कार्य किया जा रहा है एवं सरकार भी पूरी शिद्दत से इसको प्रमोट करने में लगी हुई है। इस यात्रा में मेरा प्रयास होगा कि उत्तराखंड में जो मिलेट्स के ऊपर काम हो रहा है और यह लोकप्रिय पौष्टिक भोजन के रूप में सामने आ रहा है। उत्तराखंड सरकार के इस प्रयास को सभी राज्यों तक पहुंचना है एवं अन्य राज्यों में भी मिलेट्स एवं मोटे अनाज को एक पौष्टिक आहार के रूप में लोगों के बीच प्रमोट करना है।

गौरव वासन ने कहा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी ने मुझे यह भी कहा है कि जब मैं यह यात्रा पूरा कर समापन की ओर बढु तो मैं इस यात्रा को हरिद्वार के गंगा घाट पर समापन करूं , जिससे देश और दुनिया को यह पता चले कि यह यात्रा कितना सफल रहा। कार्यक्रम में सुरेंद्र गुलाटी, वीरेंद्र गुलाटी, मुदित गुलाटी, द्रोण गुलाटी, आकाश, उत्कर्ष सिंह एवं राजपुर रोड व्यापार समिति के सदस्य मौजूद रहे।

महाराज ने पोखड़ा को दी चार करोड़ की योजनाओं की सौगात
महाराज ने गडकरी से मुलाकात कर कैलाश पर्वत के दर्शन प्वाइंट तक रैम्प बनाने का अनुरोध किया
पलायन रोकने के लिए फ्यूचर विजन के साथ काम करें : महाराज