Home Uttarakhand Dehradun शिवालयों में शिव भक्तों का लगा तांता

शिवालयों में शिव भक्तों का लगा तांता

Shiv bhakt
Shiv bhakt

देहरादून। Shiv bhakt पूरे प्रदेश में महाशिवरात्रि की धूम मची रही, सुबह से ही मंदिरों और शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर शिवभक्त भक्तिमय होकर भगवान शंकर की पूजा की और शिवलिंग का श्रंृगार कर जलाभिषेक किया गया। वहीं मंदिरों में हर-हर महादेव के नारे से गुंजायमान कतारों में लगे लोग भगवान भोले का अभिषेक करने के लिए इंतजार करते दिखाई दिये।

सोमवार को महाशिवरात्रि पड़ने की वजह से लोगों में खासा उत्साह रहा। ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर में सुबह से ही भगवान शिव को दूध, दही और गंगाजल से अभिषेक करने श्ऱद्धालु पहंुचने लगे थे। सुबह से ही तीर्थ नगरी के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही।

शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए ऋषिकेश स्थित पौराणिक वीरभद्र मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी लंबी लाइन लगी दिखाई दी। साथ ही पूरा परिसर हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवमय हो गया। साथ ही नीलकंठ महादेव मंदिर में भी सुबह से भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था।वहीं कुछ लोगों ने पुलवामा में शहीद हुए शहीदों की आत्मा की शांति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।

मंदिर के बारे में पौराणिक मान्यता है कि वीरभद्र भगवान शिव का भैरव स्वरूप है। स्कंदपुराण के केदारखंड में वर्णित कथानुसार शिव ने दक्ष प्रजापति के यज्ञ को ध्वस्त करने के लिए अपनी जटा को पटक कर वीरभद्र की उत्पत्ति की थी। माना जाता है कि भगवान शिव ने इसी स्थान पर वीरभद्र का क्रोध शांत किया था और वीरभद्र ने ही यहां पर शिवलिंग की स्थापना की थी।

हमारे सारी न्यूजे देखने के लिए नीचे यूट्यूब बटन पर क्लिक करें

जरा यह भी पढ़े