Shankaracharya ashram mayakund
ऋषिकेश। मायाकुंड स्थित जनार्दन दंडी बड़ा शंकराचार्य आश्रम ( Shankaracharya ashram mayakund ) में चार लोगों ने दो संतों पर चाकू के ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे दोनों संत लहूलुहान हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आश्रम के महाराज विज्ञानानंद तीर्थ और प्रबंधक केशव स्वरूप ब्रह्मचारी पर उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी निवासी उप्रेंद्र शर्मा सहित चार युवकों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
मौके पर मौजूद आश्रम में शिक्षा ले रहे अजय शर्मा और सनी ने बताया कि 15 जुलाई को उक्त चार युवक आश्रम में गुरु पूर्णिमा के लिए आए थे।आज सुबह करीब 10रू00 बजे किसी बात को लेकर चारों महाराज जी से झगड़ने लगे।
इस दौरान युवकों ने चाकू निकाल लिया और महाराज जी पर वार करने का प्रयास किया।इसी बीच शिष्यों ने बीच-बचाव किया, लेकिन हमलावर चाकू मारने में सफल रहे। वहीं चारों हमलावरों को आश्रम के ही लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
जरा इसे भी पढ़ें
पांच वर्षीय बालिका के साथ दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अध्यक्ष विहीन कांग्रेस का प्रदर्शन हास्यास्पद
सीएम त्रिवेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज करायेगा मोर्चा









