पिथौरागढ़ उपचुनाव: भाजपा की जीत

BJP wins Pithoragarh by-election

BJP wins Pithoragarh by-election

चन्द्रा पंत ने लहराया जीत का परचम

पिथौरागढ़। BJP wins Pithoragarh by-election पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव  में एक बार फिर भाजपा ने अपनी जीत बरकरार रखी है। 11 चरणों में चली काउंटिंग में भाजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत ने अपने निकटवर्ती पतिद्वंद्वी अंजू लुंठी को लगभग 3348  मतों से पराजित किया है।

11वें राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत को 25646 और कांग्रेस प्रत्‍याशी अंजू लुंठी को 22298 मत प्राप्‍त हुए हैं। वहीं सपा प्रत्‍याशी मनोज कुमार भट्ट की जमानत जप्‍त हो गई है। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है।

प्रदेश के वित्‍तमंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनावों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत, कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी और सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट के बीच मुकाबला है।

विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत 105117 मतदाताओं में से 50191 मतदाताओं ने मतदान किया है। मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में हुई। इसके के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए थे। रिजर्व सहित कुल 69 कर्मचारी मतगणना के लिए रखे गए थे।

25 नवंबर को हुए पिथौरागढ़ विधानसभा उपुचनाव के लिए वोटिंग काफी कम हुई थी। महज 47 फीसद वोटिंग का असर भी परिणामों पर साफ नजर आ रहा है। प्रकाश पंत के निधन के बाद इस सीट पर भाजपा के पक्ष में सहानुभूति बनी हुई थी।

ऊपर से उनकी पत्‍नी चन्‍द्रा पंत इस सीट से प्रत्‍याशी हैं। चन्‍द्रा के भाजपा प्रत्‍याशी घोषित होने के बाद से कांग्रेस के कद्दावर नेता मयूख महर ने यहां से चुनाव लड़ने से इन्‍कार कर दिया था। ऐसे में मजबूरन कांग्रेस को अंजू लुंठी को अपना प्रत्‍याशी बनाना पड़ा था।

जरा इसे भी पढ़ें

क्या अधिकारी समझते हैं शपथ पत्र का महत्व
टिहरी डैम को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेसी सड़कों पर
अब्दुल शकूर हत्याकांड में फरार चल रहे तीन हत्यारोपी गिरफ्तार