अध्यक्ष विहीन कांग्रेस का प्रदर्शन हास्यास्पद

Presidentless Congress protest is ridiculous

Presidentless Congress protest is ridiculous

देहरादून। Presidentless Congress protest is ridiculous कांग्रेस द्वारा आज किए गए धरना प्रदर्शन को भाजपा ने अध्यक्ष विहीन कांग्रेस नेताओं द्वारा अपनी पार्टी में चल रहे गृह युद्ध से जनता का ध्यान बाँटने की हास्यास्पद कोशिश बताया ।

भाजपा का कहना है कि उत्तराखंड कांग्रेस का गृह युद्ध इस प्रदर्शन में भी दिखाई दिया।कांग्रेस ने दिखाने के लिए जो मुद्दे उठाए भी हैं वे भ्रामक हैं।  भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस में केंद्र से लेकर उत्तराखंड सहित सभी प्रदेशों में गृह युद्ध चल रहा है।

धरातल पर आ चुकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पता नहीं है।श्री राहुल गांधी कांग्रेस के डूबते जहाज को छोड़कर भाग गए हैं। प्रदेशों में में कांग्रेस में अंदरूनी संघर्ष चल रहा है। उत्तराखंड में भी यह संघर्ष जारी है। यहाँ कुछ नेता पदों से त्यागपत्र दे चुके हैं और दूसरों का इस्तीफा माँग रहे हैं।

कांग्रेस के नेता अपने अपने अस्तित्व के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं और इसके लिए वे बिना किसी मुद्दे के आंदोलन का नाटक करते रहते हैं। आज का धरना प्रदर्शन भी इसी की कड़ी है।

कांग्रेस के एक नेता के नेतृत्व में गिरफ्तारी का नाटक हुआ

डॉ भसीन ने बताया कि हाल ही में कांग्रेस के एक नेता के नेतृत्व में गिरफ्तारी का नाटक हुआ जिसमें कांग्रेस के दूसरे नेता गायब थे और आज जोप्रदर्शन का नाटक हुआ उसमें अन्य नेता गायब थे।लेकिन जनता कांग्रेस इन नाटकों को समझ रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में कांग्रेस ने जिन मुद्दों की आड़ ली है वे भी भ्रामक हैं। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारें जनहित व विकास के जो कार्य कर रही हैं जनता उन्हें जानती है।कांग्रेस नेता अपनी सरकार के समय के निर्णयों व कार्यों पर नजर डालें तो बेहतर होगा।

आज महँगाई नियंत्रण में हैं। रसोई गैस के दाम एक सौ रु गिरे है ऋण दरें कम हुई हैं । जनहित व विकास के बड़े बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। पेट्रोल डीजल के दाम थोड़े बढ़े है पर कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश में भी दाम बढ़ाये गए हैं।

वैसे पेट्रोल डीजल के दाम अभी कम होंगे।राफेल मामले पर कांग्रेस के झूठे आरोपों पर उच्चतम न्यायालय स्थिति साफ कर चुका है व जनता ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारा जवाब दे दिया है। पर कांग्रेस नेता जब फिर राफेल का मुद्दा उठाते हैं तो इससे साफ हो जाता है कि उनका मानसिक संतुलन ही बिगड़ा हुआ है।

IAS /PCS का काॅम्पटिशन जल्दबाजी का नही : Sushil kumar singh

जरा इसे भी पढ़ें

कार खाई में गिरी, 5 पर्यटकों की मौत
उत्तराखण्ड विरोधी नीति के लिए सरकार का पुतला दहन किया
विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन उत्तराखंड पर कलंक