शादी का झांसा देकर दुष्कर्म , मुकदमा दर्ज Shadi ka jhansa dekar duskarm

Shadi ka jhansa dekar duskarm
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म , मुकदमा दर्ज Shadi ka jhansa dekar duskarm

देहरादून। दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करने वाली युवती ने साथी कर्मचारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप (Shadi ka jhansa dekar duskarm) लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दिल्ली में दर्ज मुकदमे को वहां की पुलिस ने जांच के लिए दून पुलिस को भेजा है। कोतवाली पुलिस ने यहां मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली बीबीडी जुयाल ने बताया कि दिल्ली निवासी युवती ने परिचित अभिषेक सागर पुत्र तिलक चंद्र सागर निवासी सेक्टर-18, द्वारका, नई दिल्ली के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में लिखित तहरीर दी।

युवती ने आरोप लगाया कि दिल्ली स्थित एक स्कूल में साथ में नौकरी के दौरान वर्ष 2013 में अभिषेक से उनकी मुलाकात हुई। तहरीर में कहा कि इसके बाद दोनों अलग-अलग नौकरी करने लगे, लेकिन कुछ महीने पहले अभिषेक ने उसे अपनी कंपनी में अच्छे पैकेज का झांसा देकर नौकरी दिलाई। आरोप है कि इस दौरान उसने युवती को कहा कि उसका अपनी पत्नी से तलाक हो गया है और वह उससे शादी करना चाहता है।

जरा इसे भी पढ़ें : 7 वर्षीय बालक की नृशंस हत्या कर शव फैंका

युवती ने कहा कि उसने अभिषेक से शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि दिसंबर 2016 में दोनों कंपनी के काम से दून आए और राजपुर रोड स्थित एक होटल में ठहरे। आरोप है कि होटल में अभिषेक ने युवती की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया। जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। सुबह होश आने पर उसे अपने साथ हुए गलत काम का पता चला। अभिषेक ने शादी की बात कहते हुए उसे मना लिया और उसके परिवार वालों से मिलने-जुलने लगा।

पुलिस ने जांच शुरू की

युवती ने कहा कि आठ फरवरी को अभिषेक उसकी जन्मदिन पार्टी में शामिल हुआ। इस दौरान युवती को पता लगा कि वह अपनी पहली पत्नी से जुड़ा हुआ। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ तो अभिषेक उसे छोड़कर चला गया। युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान अभिषेक ने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए दून भेजा। कोतवाली पुलिस ने उक्त मुकदमे को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं ओएफडी परिसर के पास झाड़ी काट रहे दो लोगों ने पड़ोस में साइकिल चला रहे बच्चे को गलत नीयत से झाड़ी में बुला लिया। आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म की कोशिश की। उसकी मम्मी के आने पर बच्चा उनके चंगुल से छूटा। इंस्पेक्टर रायपुर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म के आरोप (Shadi ka jhansa dekar duskarm) में विमल कुमार निवासी रायपुर और भोजराज सिंह आदर्श कॉलोनी, नेहरूग्राम के खिलाफ तहरीर दी।

जरा इसे भी पढ़ें : मां को बेटों ने पीट-पीटकर मार डाला

महिला ने आरोप लगाया कि झाड़ी काट रहे दोनों मजदूरों ने उनके बेटे को बुलाकर उसके साथ गलत काम की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर विमल को गिरफ्तार किया। भोजराज फरार है। वहीं कारगी क्षेत्र में एक घर में किराए दार ने मकान मालिक के पांच साल के बच्चे को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ कुकर्म किया।बच्चे का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जरा इसे भी पढ़ें : घोर कलयुग : बाप और बेटी ने यौन संबंध बनाकर दिया बच्चे को जन्म