Satpal Maharaj met Shanta Kumar
पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की
देहरादून। Satpal Maharaj met Shanta Kumar प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज अपने हिमाचल भ्रमण के दौरान आज भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार में मंत्री रहे शांता कुमार से उनके पालमपुर स्थित आवास पर मिले और उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज अपने हिमाचल भ्रमण के दौरान आज पालमपुर (हिमाचल) में भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार में मंत्री रहे शांता कुमार से उनके आवास पर मिले और उनकी धर्मपत्नी संतोष शैलजा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज पालमपुर(हिमाचल प्रदेश) में भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रहे, आदरणीय श्री शांता कुमार जी से आज उनके आवास पर भेंट की। 1/2 pic.twitter.com/oV7KLVZKUk
— Satpal Maharaj (@satpalmaharaj) March 27, 2021
इस मौके पर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेय सरकार में खाद एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रहे शांता कुमार ने सतपाल महाराज को अपनी आत्मकथा ष्निज पथ का अविचल पंथी पुस्तक भी भेंट की।
इस पुस्तक का हाल ही में नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी और वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला की मौजूदगी में विमोचन हुआ था। इस पुस्तक के कवर पेज पर शांता कुमार और उनकी दिवंगत धर्मपत्नी संतोष शैलजा का फोटो लगा है।
हिमाचल में पानी वाले मुख्यमंत्री के नाम से प्रसिद्धि पाई
शांता कुमार ने उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को बताया कि उन्हें आत्मकथा लिखने की प्रेरणा अपनी दिवंगत धर्मपत्नी से ही मिली थी।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई सरकार के समय में तत्कालीन खाद एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री व हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भाजपा के स्तंभ होने के साथ-साथ ऐसे महान व्यक्ति हैं जिन्होंने देश को अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना देने के साथ-साथ हिमाचल में पानी वाले मुख्यमंत्री के नाम से प्रसिद्धि पाई है।
सतपाल महाराज ने जारी अपने बयान में कहा कि उन्होंने शांता कुमार से मिलकर अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना पर गहन मंथन करने के साथ-साथ अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल की।
जरा इसे भी पढ़े
दून संस्कृति ने रंग एवं फूलों संग मनाया अपना 7वां स्थापना दिवस
किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : मुख्यमंत्री
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनकौशिक ने मांगी माफी