Home Uttar Pradesh इस्लामिक बैंक खोले जाने का हिन्दू महासभा ने किया विरोध

इस्लामिक बैंक खोले जाने का हिन्दू महासभा ने किया विरोध

लखनऊ । लखनऊ में जीपीओ पार्क पर एक प्रदर्शन करते हुये हिन्दू महासभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक बैंक खोले जाने का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुये हिन्दू महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि भारत में इस्लामिक बैंक खोलने की तैयारी हो रही है। जिसका महासभा के कार्यकर्ता विरोध करते है और इसे शरिया कानून मानते है। सरकार इसे लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि यदि बांग्लादेश में हिन्दुओं का नरसंहार नही रूका तो भारत से बांग्लादेशी नागरिकों को हिन्दू महासभा मारपीट कर भगाना शुरू कर देगी, जिसकी जिम्मेदार भारत सरकार की होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र, प्रदेश प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी सुधीर, रवि राजपूत, प्रदीप पाण्डेय, शरद शुक्ला, मोहित मिश्रा, भोले इत्यादि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।