Religious Insult Row Heats Up in Doon
ऑल इंडिया मुस्लिम जमाअत ने सीएम को लिखा पत्र, कार्रवाई की उठाई मांग
देहरादून। Religious Insult Row Heats Up in Doon राजधानी देहरादून में एक मुस्लिम युवक के साथ कथित रूप से मारपीट और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर प्रदेश में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित एक पत्र में कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने एक मुस्लिम युवक को पकड़कर न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे अपमानित करते हुए धार्मिक आस्थाओं के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राज्य सरकार लगातार कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती के दावे करती रही है, लेकिन राजधानी में इस तरह की घटनाएं उन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
मामले को लेकर यह भी कहा गया है कि इस घटना से न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश के मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का कारण बन सकती हैं।
पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ शीघ्र और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कानून का राज कायम रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।
जरा इसे भी पढ़े
उत्तरकाशी में हिंदू संगठनों का बवाल, महारैली में हुआ पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
मसूरी से कश्मीरी शॉल विक्रेताओं का पलायन
चमोली के गौचर बाजार में मुसलमानों को निशाना बनाया गया





