अखिलेश यादव का रूद्रपुर में जोरदार स्वागत

Former CM Akhilesh Yadav in Rudrapur
Former CM Akhilesh Yadav in Rudrapur

रूद्रपुर। Former CM Akhilesh Yadav in Rudrapur उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आज शहर में आगमन पर सपाईयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस बीच अखिलेश की फ्लीट बाधित हो गयी जिससे सुरक्षाकर्मियों में हड़कम्प मच गया।

उन्होंने आनन-फानन में व्यवस्थाएं दुरूस्त कर पूर्व सीएम यादव को गतव्य को रवाना किया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज सपा प्रदेश सचिव तजिंदर सिंह विर्क के आवास लोक विहार कालोनी पहुंचे। जहां उनकी फ्लीट के आगे कुछ कार्यकर्ताओं की गाड़ियां आ गयी जिससे उनकी फ्लीट बाधित हो गयी।

तत्काल पूर्व सीएम यादव के सुरक्षाकर्मी गाड़ियों से उतरे और यातायात सुचारू कराया। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मियो ने फ्लीट बाधित करने वाली तमाम गाड़ियों के नम्बर भी अंकित कर लिये।

बाद में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का लोक विहार स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव तजिन्दर सिंह विर्क के आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव तजिंदर सिंह विर्क, कुलदीप रावत, हरदीप सिंह, राजवीर सिंह, हरप्रीत सिंह, नीटू चैधरी, गुरबाज सिंह, राजेंद्र बाजवा, गुरसिमरन सिंह, उपकार सिंह, कीरत सिंह, साहब सिंह, संतोख सिंह, गुरचरण सिंह, हरभजन सिंह, एसएन खान सहित तमाम लोग शामिल थे।

जरा इसे भी पढ़ें :