मुर्गी का मांस तकलीफ देने वाली बीमारी का कारण

raw chicken

मुर्गी का गोश्त ऐसी चीज है जिसे बहुत ज्यादा खाया जाता है क्योंकि यह बकरे के मांस से काफी सस्ता होता है, लेकिन यह संभवित रूप से मूत्र नली में सूजन का खतरा बढ़ा सकता है। यह चेतावनी अमेरिका में होने वाली एक चिकित्सा अध्ययन में सामने आई है।

इस शोध के दौरान मूत्र की नली में सूजन के शिकार लोगों के पेशाब के नमूनों और मुर्गी के मांस का विश्लेषण किया गया। परिणामों से पता चला है कि चिकन में ई-कोलाई नामक वैक्टरीया की ऐसी तीन प्रकार हो सकती है जो कि पेशाब की नली में सूजन की बीमारी का कारण बनती है।
जरा इसे भी पढ़ें : चिकन सीख कबाब : आसान और बहुत स्वादिष्ट

शोधकर्ताओं का कहना है कि परिणाम से अंदाजा मिलता है कि खाने से भी पेशाब की नली में इंफेक्शन हो सकता है और चिकन इस बीमारी के लिए एक बड़ा श्रोत है। हालांकि, उनका कहना था कि इस पर अधिक शोध की आवश्यक है, ताकि इसे आधिकारिक तौर पर प्रमाणित किया जा सके कि यह मांस रोग के जोखिम को बढ़ा देता है।

इससे पहले वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि ई-कोलाई बैक्टीरिया की खतरनाक किस्म किस तरह पेशाब की नली में पहूंचता है, लेकिन यह माना जाता था कि मुर्गी का मांस इसका बड़ा कारण बनता है। इस नए अध्ययन की समीक्षा इससे संबंधित एक हजार रोगियों में किया गया और दुकानों से मांस के नमूने हासिल किये गये।
जरा इसे भी पढ़ें : हनी बारबेक्यू चिकन विंग्स खाना पसंद करेंगे?

परिणाम से पता चला कि मांस के कई नमूने ई-कोलाई के पाए गए और यह भी मालूम हुआ कि मुर्गी के कच्चे मांस को ठीक से नहीं पकाया गया तो यह विभिन्न जगहो को रोगाणुओं से दूषित कर देता है। शोधकर्ता का कहना था कि वह इसके संबंध में अभी और रिसर्च के बाद कोई बात प्रमाणित रूप से कह सकेंगे।
जरा इसे भी पढ़ें : साँप का जहर हृदय रोग से बचाव में मददगार