निकाय चुनाव : राजनैतिक दलों में टिकटों के लिए मचने लगा घमासान

Nagar Nigam election
Nagar Nigam election : राजनैतिक दलों में टिकटों के लिए मचने लगा घमासान

देहरादून। राज्य में निकाय चुनाव (Nagar Nigam election) के लिए घमासान मचना तेज होने लगा है। राजनैतिक दलों में खासतौर से सक्रिय कार्यकर्ताओं व नेताओं में टिकट पाने के लिए होड़ मचने लगी है और इसके लिए वे अपने-अपने चहेते नेताओं की चापलूसी करने में भी जुट चुके हैं। सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा में पार्टी के प्रदेश कार्यालय तथा महानगर कार्यालय में निकाय चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होने लगा है।

वोटर लिस्ट के प्रकाशन की तिथि निर्वाचन की ओर से क्लीयर होने के साथ संभावित उम्मीदवारों के दिलों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। वहीं कई वार्ड क्षेत्रों में सत्तारूढ़ भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर भारी अनुशासनहीनता उत्पन्न होने के आसार दिखाई देने लगे हैं। करीब दो दर्जन वार्ड क्षेत्रों में इस प्रकार के हालात बनने की पूरी संभावना है। इधर, विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी में भी निकाय चुनाव को लेकर घमासान का दौर कम नजर नहीं आ रहा है।

इस कांग्रेस में भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के लिए आगामी निकाय चुनाव बड़ी चुनौती बनते दिखाई दे रहे हैं। प्रीतम सिंह के लिए उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद निकाय चुनाव पहली बार बड़ी चुनौती बनने जा रहे हैं। कांगे्रस भवन में निकाय चुनाव नजदीक आने पर रौनक के दर्शन होने लगे है। 19 मार्च को निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर लिस्ट का प्रकाशन कराने की घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मी बढ़ने लगी है। संभावित उम्मीदवार निर्वाचन कार्यालय और नगर निगम के चक्कर लगातार काट रहे हैं।

जरा इसे भी पढ़ें : दीप शर्मा और अधिशासी अधिकारी के बीच झड़प
जरा इसे भी पढ़ें : निगम चुनाव की जिम्मेदारी महानगर कांग्रेस बाखूबी निभायेगी