Home Uttarakhand Dehradun दीप शर्मा और अधिशासी अधिकारी के बीच झड़प

दीप शर्मा और अधिशासी अधिकारी के बीच झड़प

Deep Sharma and Executive Officer
दीप शर्मा और अधिशासी अधिकारी के बीच झड़प Deep Sharma and Executive Officer

ऋषिकेश। नगर पालिका से नगर निगम बने ऋषिकेश में मंगलवार को घमासान मच गया। यहां अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव और निवर्तमान अध्यक्ष दीप शर्मा के बीच झड़प हो गयी। दोनों के बीच तीथी नोकझोंक हुई। बात हाथापाई तक भी पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को भैरव कॉलोनी के लोग शौचालय की शिकायत लेकर नगर निगर में सहायक नगर आयुक्त (अधिशासी अधिकारी) महेंद्र कुमार यादव के पास पहुंचे थे। लोगों का आरोप था कि उनकी शिकायत को नहीं सुना जा रहा है। अधिकारी ने जब शिकायत नहीं सुनी तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

कर्मचारी और लोग आमने-सामने

बताया जा रहा है कि इसी बीच अधिकारी कुछ कर्मचारियों को दफ्तर में बुला लिया। ऐसे में कर्मचारी और लोग आमने-सामने आ गए। इस बीच निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अधिकारी पर आरोप लगा कि वह लोगों की समस्या सुनने के बजाय कर्मचारियों को बुलाकर गुंडई दिखा रहे हैं।

इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गयी, कर्मचारी भी अधिकारी के साथ खड़े होकर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष के खिलाफ बोलने लगे। मौके पर जमकर तीखी झड़प हुई, नौबत हाथापाई तक भी पहुंच गयी थी। बात बढ़ती देख कुछ पालिका कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला संभाला। दोनों पक्ष पुलिस में मामला दर्ज करने पहुंचे हैं, पुलिस ने अभी मामला शांत करा लिया है।

जरा इसे भी पढ़ें : लोन नहीं मिलने पर बैंक के बाहर बांध दिए गाय-बछड़े
जरा इसे भी पढ़ें : भाजपा विधायक समेत तीन नेताओं पर मुकदमा दर्ज