महानगर कांग्रेस ने आयोजित किया ’भारत जोड़ो’ कार्यक्रम

Metropolitan Congress organized 'Bharat Jodo' program
कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।

Metropolitan Congress organized ‘Bharat Jodo’ program

देेहरादून। Metropolitan Congress organized ‘Bharat Jodo’ program अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक होने वाली ’’भारत जोड़ो’’ यात्रा के क्रम में 9 सितम्बर को महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत के संयुक्त नेतृत्व में बंजारा वाला धर्मपुर में ’’भारत जोड़ो’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस असवर पर डॉ. गोगी ने कहा कि जिस प्रकार केन्द्र की भाजपा सरकार देश के ’’सर्वधर्म सम्भाव’’ को नेस्तनाबूत कर आपसी भाई चारे को समाप्त कर सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस पार्टी उनके मंसूबों को कभी भी पूरा नही होने देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी देश के सिद्वान्तों के खिलाफ समझौता नही किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के नेताओं ने अपनी कुर्वानियां देकर देश को आजाद कराने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर उन फिरकापस्त लोगों, जिनका रत्तीभर  भी देश के आन्दोलन में सहयोग नही रहा, वही लोग आज अपने आप को असली देशभक्त बता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यध राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस ’’भारत जोडो, नारे के साथ एक बड़ी लडाई लडने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने के लिए कांग्रेस सदैव लड़ाई लडती रहेगी।

देश का हर नागरिक भाजपा के मंसूबों को जान चुका है

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत ने कहा कि देश नही बिकने दूॅगा कहने वाला प्रधान सेवक आज लगातार देश की सार्वजनिक सम्पतियों को अपने चहेते लोगों के हाथ बेच रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश का हर नागरिक भाजपा के मंसूबों को जान चुका है।

उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेेगी। उन्होंने देश के नौजवानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए ’’भारत जोडो’’ नारे के साथ कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को मजबूती के साथ राहुल गांधी जी के साथ खड़ा होना है।

उन्होंने कहा आये दिन उत्तराखण्ड में भी सरकार के नाक के नीचे घोटाले हो रहे हैं, जिसमें उन्हीं के नेतागण शामिल हैं, पर कार्यवाही के नाम पर मात्र खाना पूर्ति की जा रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि उत्तराखण्ड में रोज हो रहे घोटाओं की जॉच सीबीआई से कराई जाय ताकि ईमानदारी के साथ अध्ययन करने वाले युवाओं को न्याय मिल सके।

कार्यक्रम को संचालन अरविन्द गुरूंग और रियाज हसन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर इकराम सलमानी, सुरेन्द्र माहरा, मुहम्मद कबीर, मुहम्मद इस्तियाक, रोहित थापा, हरीश, शूरवीर, आनन्द, लक्की, दिनेश रावत, परवेज, हलीम, अभिषेक, लक्की राणा, कपिल भाटिया आदि उपस्थित थे।

जरा इसे भी पढ़े

भू-कानून पर समिति की संस्तुतियों पर हरीश रावत ने उठाए सवाल
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे हरीश रावत
अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए भाजपा ले रही कांग्रेस की आड़ : गरिमा दसौनी