मेयर सुनील उनियाल गामा हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Mayor Sunil Uniyal Gama became Corona positive

Mayor Sunil Uniyal Gama became Corona positive

देहरादून। Mayor Sunil Uniyal Gama became Corona positive राजधानी में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते मामलों के बाद अब देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा भी कोविड संक्रमित हो गए हैं। सुनील उनियाल गामा द्वारा प्रारंभिक लक्षण देखने पर अपना आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया गया।

टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर की सलाह पर मेयर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। साथ ही मेयर सुनील उनियाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपील की है कि कुछ दिनों से मेरे संपर्क में आने वाले सभी जनों से निवेदन है कि कृपया अपना टेस्ट करवा लें।

कुछ प्रारंभिक लक्षण देखने पर मैंने अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, मैं डॉक्टर की सलाह पर…

Posted by Sunil Uniyal Gama on Tuesday, May 4, 2021

मेयर सुनील उनियाल गामा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है, कि प्रारंभिक लक्षण देखने के बाद आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। साथ ही कहा कि वे फिलहाल स्वस्थ है। उन्होंने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ लेकर जनता के बीच फिर से आने की बात कही।

जरा इसे भी पढ़े

मुख्यमंत्री ने किया त्रिस्तरीय पंचायतों को 90 करोड़ 24 लाख का डिजिटल हस्तांतरण
गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने अभिनेता सोनू सूद
दून पुलिस ने की आकस्मिक वाहन सेवा की शुरुआत