Maitri Utsav inaugurated at Subharti Hospital
देहरादून | Maitri Utsav inaugurated at Subharti Hospital आज विधानसभा सहसपुर के झाझरा स्थित सुभारती हॉस्पिटल में मैत्री उत्सव का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत दीप प्रज्वलित कर के की गई| सुभारती हॉस्पिटल द्वारा लोगों को एक सुविधा दी जाएगी, जिसमें हर दिन ₹1 रुपय 6 महीने तक जमा करने पर ₹20 हजार तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा|
साथ में ₹5 हजार रुपये योग एवं पर्यावरण से संबंधित इलाज भी दिए जाएंगे| यहीं पर अपना परिवार संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी पहुंचे जिनको विधायक ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया|

वही बताया गया कि अपना परिवार संगठन की ओर से लगातार हॉस्पिटल को सहयोग मिलता रहा है इसलिए आज इनको भी सम्मानित किया गया| अपना परिवार संगठन की ओर से विधायक सहदेव सिंह पुंडीर को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया|
इस मौके पर विधायक सहदेव सिंह पुंडिर ने कहा कि जनता की सेवा के लिए जो कुछ जरूर पड़ेगी हम करेंगे। जनता को असानी से स्वास्थ्य लाभ पहुंचे यही हमारा ध्येय होगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे|
जरा इसे भी पढ़े
भाजपा अपने 47 विधायकों को देगी प्रशिक्षण
ड्यूटी नहीं करूंगी ज्वाइन : डॉक्टर निधि
सीएम धामी ने जन संवाद कार्यक्रम में जनसमस्याओं को सुना