गर्मी के मौसम में Khajur khana नुकसानदायक तो नहीं?
रमजान का महिना चल रहा है और इफ्तार खजूर के बगैर पूरा नहीं समझा जाता और इसे खाना सुन्नते नबी है जो कि शरीर में खून की कमी को दूर करने में बहुत मददगार साबित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका प्रभाव गर्म होता है या यह शरीर में तापमान बढ़ाने वाला कुछ खाद्य पदार्थों में से एक है। तो क्या गर्म मौसम में Khajur khana चाहिये या खाये तो कितनी मात्रा में? मगर इससे पहले जान ले कि मानव स्वास्थ्य के लिए यह कितना फायदेमंद है।
Khajur के फायदे
खजूर खाने से कब्ज से निजात मिलती है जबकि आंतो के अलावा डिप्रेशन के लिए भी फायदेमंद है।
खजूर हड्डीयों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद है जिसकी वजह इसमें मौजूद कई खनिजों की उपस्थिति है।
खून की कमी दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है।
शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद।
दिल के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता हैं।
हैजे के उपचार में संभावित सहायक।
और यह तो बस कुछ फायदे हैं, यह सेहत के लिए और भी कई फायदे का जरिया है।
तो क्या Khajur को गर्मियों में खाना चाहिए
विशेषज्ञों के मुताबिक खजूर खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है और इसलिए यह सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन गर्मियों में भी खाया जा सकता है मगर दिनभर में 2 या 3 से ज्यादा नहीं। उनका कहना था कि यह फल गर्मियों के लिए भी बेहतरीन है। इसे खाने को लेकर संतुलित सोच को अपनाने की जरूरत होती है।
ज्यादा मात्रा में खजूर खाने से न सिर्फ शारीरिक तौर पर तापमान बढ़ता है बल्कि अन्य समस्या जैसे पेट में दर्द आदि का सामना भी हो सकता है। तो इफ्तार में 2 या 3 से ज्यादा खजूर खाने से बचे।
नोटः- यह आलेख सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक इस संबंध में आपके चिकित्सक से भी परामर्श कर सकते हैं।











