Home Uttarakhand Dehradun कांग्रेस ने तेलंगाना में केदारनाथ धाम मंदिर को लेकर धामी सरकार को...

कांग्रेस ने तेलंगाना में केदारनाथ धाम मंदिर को लेकर धामी सरकार को लिया आड़े हाथ

Kedarnath Dham Mandir in Telangana
पत्रकार वार्ता के दौरान गणेश गोदियाल।

देहरादून। Kedarnath Dham Mandir in Telangana दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाने को लेकर जमकर विवाद हुआ। इसी बीच अब कांग्रेस ने तेलंगाना में केदारनाथ धाम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन होने पर धामी सरकार को आड़े हाथों लिया है। बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने धामी सरकार से पूछा कि सीएम बताएं कि दूसरे राज्यों में किये जा रहे, इस तरह के प्रयासों को रोकने के लिए उत्तराखंड का कानून किस प्रकार कारगर साबित होगा।

कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने कहा कि बीती 10 जुलाई को मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ धाम नाम से मंदिर का शिलान्यास किया था, लेकिन उसके बाद से अन्य राज्यों में भी इस तरह के मंदिरों को स्थापित करने की बाढ़ सी आ गई। उन्होंने कहा कि तेलांगना में देवभूमि उत्तराखंड सेवा संस्थान नाम की संस्था ने केदारनाथ धाम मंदिर को लेकर भूमि पूजन किया। ऐसे में अब यह चलन विभिन्न राज्यों में चल पड़ा है।

गणेश गोदियाल ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि उत्तराखंड में बनाया गया कानून प्रदेश की सीमाओं के अंतर्गत ही लागू किया जा सकता है, इसलिए अन्य राज्यों में केदारनाथ नाम से बनाये जा रहे मंदिरों के प्रयासों को रोकने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार को अंब्रेला कानून (एक कानून) लेकर आना चाहिए और यह कानून पूरे देश में लागू हो, ताकि उत्तराखंड के हितों का संरक्षण हो सके।

भाजपा देश को जाति मजहब के नाम पर बांटकर सेक रही राजनितिक रोटियां : गणेश गोदियाल
भीड़ जुटाने में भाजपा तंत्र पर भारी पड़े गोदियाल
इनकम टैक्स का समन मिलने पर भड़के कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल