Home bollywood कपिल शर्मा को इरफान खान से डर

कपिल शर्मा को इरफान खान से डर

kapil sharma and irfan khan

वैसे तो प्रशंसक कपिल शर्मा की टीवी रियलिटी शो का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिल्हाल उनके शो से संबंधित कोई ताजा अपडेट नहीं हैं। हालांकि, उनके प्रशंसकों के लिए खबर है कि कपिल शर्मा इन दिनों अपनी दूसरी फिल्म ‘फिरंगी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो लगभग पूरा हो चुका है। बाॅलीवूड डेब्यू किस किस को प्यार करूं की विफलता के बाद कपिल शर्मा इस बार अपनी ही प्रोड्यूस में फिल्म ‘फिरंगी’ में ब्रिटेनी हिन्दुस्तानी के एक हवलदार की भूमिका में नजर आयेगे।
जरा इसे भी पढ़ें : कपिल शर्मा को एक और झटका

‘फिरंगी’ की कहानी ब्रिटेनी हिन्दुस्तानी के चारों ओर घूमती है, हालांकि कहानी एक कॉमेडी तरीके से प्रस्तुत की गई है। ‘फिरंगी’ के जारी किये गये टिजर में कपिल शर्मा को एक फिरंगी को लात मारते हुये दिखाया गया है। लेकिन फिल्म की रिलीज की गई टीजर की विशेषता यह है कि इसमें फिल्म रिलीज होने की तारीख को बदल दिया गया है।

पिछली महीने ‘फिरंगी’ की जारी किये गये पोस्टर में इसकी प्रदर्शनी की तारीख 10 नवम्बर बताई गई थी, लेकिन जारी किये गये टिजर में इसकी तारीख बढ़ाकर 24 नवम्बर कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक अगले महिने 10 नवंबर को ‘इरफान खान की रोमांटिक ट्रेवलिंग फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ और राजकुमार राव की कॉमेडी रोमांटिक फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ भी रिलीज होगी।
जरा इसे भी पढ़ें : इतना तो चलता है भाई

कपिल शर्मा, इरफान खान और राज कुमार राव की फिल्मो से टकराव नहीं चाहते, इस लिए उन्होंने अपनी फिल्म ‘फिरंगी’ की प्रदर्शनी में 14 दिन आगे कर दी है। ‘फिरंगी’ के निर्देशक राजीव ढिंग्रा ने दी है, जबकि इसकी अन्य कलाकारों में इशिता दत्ता, मोनिका गुल और इनामुल हक भी शामिल है। इरफान खान की ‘करीब करीब सिंगल’ एक ट्रेवलिंग रोमांटिक फिल्म है, जिसमें वह पहली बार मलयालम अभिनेत्री पार्वती के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे।

पहली फिल्म 6 अक्टूबर को फिल्म की पहली झलक जारी की गई थी जबकि 12 अक्टूबर को फिल्म का गाना खत्म कहानी जारी किया गया। विशाल मिश्रा के इस गाने को नूर सिस्टर और खुद विशाल मिश्रा ने ही गया है। फिल्म को अगले महीने 10 नवंबर को रिलीज किया जायेगा।
जरा इसे भी पढ़ें : कपिल शर्मा का बड़ा मानसिक तनाव, अनिल और अर्जुन कपूर को बिना शूट के जाना पड़ा