अंकित कुमार बने अति पिछड़ा मोर्चा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

Ankit Kumar appointed State President of Extremely Backward Class Morcha

देहरादून। Ankit Kumar appointed State President of Extremely Backward Class Morcha भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया कि उत्तराखंड में आज संगठन विस्तार किया गया है, जिसमें अंकित कुमार को मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया हे कि उत्तराखंड में अति पिछड़ा वर्ग के लोगों पर शोषण अत्याचार हो रहा है। राजनीतिक हिस्सेदारी भी शून्य है। दबंगों द्वारा प्रदेश भर में अति पिछड़ा वर्ग को दबाया जाता है, जिसे अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसी को लेकर अब उत्तराखंड में संगठन मजबूती से समाज की आवाज उठाएगा। जहां जहां भी अत्याचार व शोषण होगा, शोषण करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।

उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि अभी उत्तराखंड का एक मामला सामने आया है। माटी कला बोर्ड जो प्रजापति कुम्हार समाज के लिय बना था, उसमें सरकार द्वारा अन्य समाज के लोगों को रखा गया है। यह अति पिछड़ा वर्ग के हक अधिकारों का हनन है, जिसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि अब हर छोटी बड़ी समस्या को उत्तराखंड में मोर्चा की टीम मजबूती से आवाज उठायेगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष से आशा व्यक्त की गई कि वह संगठन का प्रचार प्रसार कर प्रदेश भर में गति देने का काम करेंगे। इस दौरान बृजपाल प्रजापति, डॉ प्रदेश प्रभारी राजवीर सिंह प्रजापति, वरिष्ठ नेता सुंदरलाल प्रजापति मौजूद रहे।

जरा इसे भी पढ़े

अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के संबंध में आयोग ने प्रथम प्रतिवेदन सीएम को सौंपा
लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार किए जाए : सीएम धामी
नशे को मजबूती से ‘न’ कहें युवा : सीएम धामी